फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nomination of 23 to 18 positions

18 पदों के लिए 23 का नामांकन

Wed, 17 Dec 2014 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Wed, 17 Dec 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
Nomination of 23 to 18 positions
 डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के चुनाव के क्रम में मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए एक उम्मीदवार ने नामांकन किया। इस तरह  अब तक 21 पदों में से 18 पदों के लिए 23 सदस्याें द्वारा नामांकन फार्म भरा जा चुका है।
विज्ञापन



जिसमें अध्यक्ष पद के लिए दो, सचिव पद के  लिए चार, उप सचिव सामान्य पद के लिए दो, अन्य सभी पदों के  लिए एक-एक सदस्यों ने   नामांकन भरा है।
विज्ञापन



 मंगलवार को संघ सभागार में अध्यक्ष पद के लिए गंगाराम यादव ने अपना नामांकन फार्म भरा। निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व नियत कार्यक्रम के अनुसार भरे गए नामांकन पत्राें की जांच 17 दिसंबर को जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि नामांकन भरने वाले सदस्यों सहित प्रत्याशी, समर्थक एवं प्रस्तावक जांच के समय उपस्थित रह कर कोई आपत्ति हो तो प्रस्तुत कर सहयोग करें। उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर को दोपहर दो बजे से सायं चार बजे तक प्रत्याशी अपना नामांकन फार्म वापस ले सकते हैं। अब तक पदवार जितने सदस्याें ने नामांकन भर कर जमा किया है,

 उनमें अध्यक्ष पद के लिए सुरेश कुमार त्रिपाठी प्रथम एवं गंगा प्रसाद यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अरुण चंद्र पांडेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार गुप्त तथा सचिव पद के लिए रुद्र प्रकाश गिरी, हरीलाल बिंद, वंशराज यादव एवं दिनेश कुमार श्रीवास्तव हैं।


 इसके अलावा उप सचिव पद     के लिए मनोज यादव व गणेश दत्त तिवारी, उप सचिव प्रकाशन       के लिए सुधांशु श्रीवास्तव, उप सचिव प्रशासन के लिए सैय्यद अजीम हैदर, पुस्तकालयाध्यक्ष    के लिए हंस नारायण, वाटिकाध्यक्ष के लिए त्रिभुवन नाथ पांडेय, कोषाध्यक्ष पद के लिए नवीन 



कुमार श्रीवास्तव, लेखा निरीक्षक के लिए शिव प्रसाद सिंह,              निर्वाचन अधिकारी के लिए मुक्तेश चंद्र श्रीवास्तव के अलावा          सदस्य कार्यकारिणी के                  लिए नामांकन फार्म भरकर जमा किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed