फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nomination of 21 candidates canceled after scrutiny

जांच के बाद 21 उम्मीदवारों का नामांकन निरस्त

Sat, 19 Feb 2022 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Nomination of 21 candidates canceled after scrutiny
राधिका बेलदार बैठी धरना प्रदर्शन में। - फोटो : MIRZAPUR
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए शुक्रवार को जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए दाखिल 82 नामांकन पत्रों में से जांच के बाद 21 नामांकन प्रपत्र निरस्त कर दिए गए। अब मैदान में 61 उम्मीदवार रह गए हैं। वास्तविक स्थिति 21 फरवरी को नाम वापसी की तिथि के बाद स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

रिटर्निंग आफिसर 395-छानबे ने बताया कि विधानसभा छानबे अंतर्गत कुल 14 उम्मीदवारों कें द्वारा नामाकंन किया गया था। जिसमें मुन्ना लाल, कन्हई, राधिका देवी, राजकुमार तथा अर्जुन सहित कुल पांच का नामाकंन पत्र कमियों के कारण निरस्त किया गया। इसी प्रकार 396-मिर्जापुर विधानसभा के रिटर्निंग आफिसर ने बताया कि कुल 17 उम्मीदवारों ने नामाकंन किया था। जिसमें विजय कुमार, सुरेश चन्द्र तथा चन्द्र विजय सहित कुल तीन का नामाकंन प्रपत्र निरस्त किया गया। 397-मझवां विधानसभा के रिटर्निंग आफिसर ने बताया कि कुल 19 उम्मीदवारों ने नामाकंन किया था। जिसमें दामोदर मौर्य, सोहन लाल, श्याम लाल, सुनील तथा श्याम लाल कुल पांच नामांकन प्रपत्र निरस्त किया गया। 398-चुनार में कुल 13 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। जिसमें सुशीला देवी, सुनीता देवी, तथा राम राज सिंह पटेल सहित कुल तीन लोगों का नामांकन प्रपत्र निरस्त किया गया। 399-मड़िहान विधानसभा के रिटर्निंग आफिसर ने बताया कि कुल 10 उम्मीदवारों के द्वारा नामांकन प्रपत्र भरा गया था। जिसमें जांच के बाद जगदीश, अरविन्द राणा, सुरेश प्रसाद, सागर पटेल तथा दिनेश पाल सहित पांच लोगों का नामाकंन प्रपत्र निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

वीआईपी की राधिका ने किया प्रदर्शन
मिर्जापुर। पर्चा निरस्त करने पर छानबे विधानसभा क्षेत्र से वीआईपी प्रत्याशी राधिका बेलदार ने जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि जाति प्रमाणपत्र को लेकर उनका पर्चा खारिज किया गया है। उसी प्रमाणपत्र पर वह पंचायत सदस्य हैं। प्रमाणपत्र भी प्रशासन ने ही जारी किया है। जिला प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया। इसी प्रकार मड़िहान के अरविंद ने भी पर्चा खारिज करने पर धरना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्चा निरस्त करने पर धरने पर बैठा निर्दलीय प्रत्याशी
मिर्जापुर। मड़िहान विधानसभा से निर्दल प्रत्याशी अरविंद राणा ने नामांकन पर्चा निरस्त करने का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि नामांकन जांच के लिए उनको सुबह 11 बजे बुलाया गया था। अनाउंसमेंट होने पर वह सुबह 11 बजे रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में पहुंचे तो रिटर्निंग ऑफिसर ने कहा कि आप देर से आए इसलिए आपका नामांकन पर्चा निरस्त किया जाता है। आरोप लगाया कि यह सब साजिश के तहत किया जा रहा है। पुलिस वालों के समझाने पर प्रेक्षक से शिकायत कर धरना समाप्त किया। शाम को मझवां विधानसभा प्रत्याशी सुनील कुमार ने भी पोस्टर लेकर धरना दिया। आरोप लगाया कि प्रस्तावक क अंगुठा लगा है। वो प्रमाणित नहीं है। जबकि फार्म में ऐसा निर्देश नहीं था। जानबूझ कर पर्चा निरस्त किया गया।
विधानसभा क्षेत्र: नामांकन निरस्त वर्तमान स्थिति
395 छानबे 14 05 09
396 मिर्जापुर : 17 03 14
397 मझवां : 19 05 14
398 चुनार : 13 03 10
399 मड़िहान : 19 05 14
कुल प्रत्याशी : 82 21 61
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed