फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   No water in most ponds

अधिकांश तालाबों में पानी नहीं

Sun, 08 May 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Sun, 08 May 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
 No water in most ponds
ब्लाक छानबे के विजयपुर गांव में सूखे पड़े तालाब से धूल उड़़़ रही है - फोटो : mirzapur
विकास खंड छानबे में जिलाधिकारी का निर्देश परवान नहीं चढ़ रहा है और अधिकांश ग्राम पंचायतों के तालाबों में   पानी नहीं भरा जा रहा है। प्रचंड गर्मी में ब्लाक के अधिकांश तालाबों से पानी नदारद है,                वहीं कुछ तालाबों की तलहटियों से धूल उड़ रहे हैं। क्षेत्र के तालाबों पर जब मवेशी पानी पीने जाते हैं, तो तालाब से पानी गायब देख बिना हलक की प्यास बुझाए वापस हो जाते हैं।
विज्ञापन


 
विकास खंड छानबे के विजयपुर, बघेड़ा खुर्द, चेहरा, सेमरी, जासा बघौरा, बसेवरा, बरी दूबे, बजटा, बरहां खुर्द, रसौली, बिहसड़ा खुर्द, सिहावल, कुशहां, चितौली, चतुरिया, धौरहरा सहित कई अन्य ग्राम पंचायतों में स्थित तालाबों में पानी नहीं भरा जा रहा है, जबकि जिलाधिकारी का निर्देश था कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों के तालाबों में पानी भरा जाए, जिससे प्रचंड गर्मी में मवेशियों की प्यास बुझने के साथ ही ग्रामीणों को स्नान आदि करने में सुविधा मिल सके।
विज्ञापन



कुछ ग्राम पंचायतों में तो डीएम के निर्देश का पालन किया जा रहा है, वहीं अधिकांश ग्राम पंचायताें में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी निर्देश का पालन नहीं कर रहे हैं। 25 हजार आबादी वाली ग्राम पंचायत विजयपुर में चार तालाब लालगंज-विजयपुर मार्ग पर स्थित हैं, लेकिन इन तालाबों में धूल उड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मवेशी जब पानी पीने के लिए तालाबों पर जाते हैं तो तालाब की दशा देखकर वापस हो जाते हैं। पशुपालक जनकधारी, महेश, रामशिरोमणि, हरिशंकर, हीरालाल, गोपीनाथ, मेवालाल, हरिश्चंद्र का कहना है कि तालाबों एवं नदी-नाले में पानी सूख जाने की वजह से पशुओं को पानी पिलाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। अगर यही स्थिति रही तो पशुपालकों को गांव छोड़कर गंगा किनारे वाले गांव में मवेशियों को लेकर रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed