फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   No technician for four months, Tele ICU facility is stalled

Mirzapur News: चार महीने से टेक्नीशियन नहीं, टेली आईसीयू की सुविधा ठप

Sat, 19 Apr 2025 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
No technician for four months, Tele ICU facility is stalled
मिर्जापुर। मेडिकल काॅलेज के अधीन मंडलीय अस्पताल में चार महीने से टेली आईसीयू की सुविधा ठप की सुविधा ठप है। चार महीने से टेक्नीशियन नहीं होने के कारण एसएनसीयू में रखी टेलीकार्ट मशीन धूल फांक रही है। ऐसे में हर महीने गंभीर रूप से बीमार 15 से 20 बच्चों को रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के अधीन मंडलीय अस्पताल के एसएनसीयू में 12 बेड हैं। इसमें 28 दिन तक के बीमार बच्चों का इलाज किया जाता है। हर महीने 150 से 200 बच्चे भर्ती होते है। अक्तूबर 2024 में टेली आईसीयू की शुरुआत की गई थी। टेलीकार्ट मशीन के माध्यम से बीएचयू के विशेषज्ञ डॉक्टरों से सलाह लेकर गंभीर मरीजों का इलाज किया जाता था। वहीं, बीएचयू में रेफर करने की स्थित में मरीज के बारे में बताकर बेड आरक्षित करा लिया जाता है। टेलीकार्ट मशीन के संचालन टेक्नीशियन अभिषेक पांडेय की नियुक्ति की गई थी। दिसंबर में टेक्नीशियन नौकरी छोड़ दी थी, जिसके बाद से व्यवस्था ठप है। ऐसे में गंभीर मरीजों को रेफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


.........................................
वर्जन

टेली आईसीयू में तैनात टेक्नीशियन ने जनवरी में नौकरी छोड़ दी थी। ऐसे में मशीन का संचालन नहीं हो पा रहा है। विशेषज्ञ डाॅक्टर फोन पर लेते हैं। नई नियुुक्ति होने के बाद टेली आईसीयू की सुविधा फिर शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. एसके राव, बाल रोग विभाग, बीएचयू

..............................
वर्जन

टेलीकार्ट मशीन के संचालन के लिए जिस टेक्नीशियन को बीएचयू से रखा गया था, उसकी संविदा दिसंबर में समाप्त हो चुकी है। नई नियुक्ति के लिए बीएचयू में बात की जाएगी। - डाॅ. एसके श्रीवास्तव, सीएमएस, मंडलीय अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed