फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   No one will be hungry due to lockdown

लाकडाउन के चलते नहीं रहेगा कोई भूखा

Sat, 25 Apr 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
No one will be hungry due to lockdown
फोटो
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते नहीं रहेगा कोई भूखा
सीडीओ पहुंचे छानबे विकास खंड, बांटा खाद्यान्न व राहत सामग्री
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्यान्न वितरण के क्रम में शनिवार को छानबे विकास खंड में तैयार भोजन और खाद्यान्न का वितरण किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस बात के लिए संकल्पित है कि लॉकडाउन के चलते जिले में कोई भी भूखा न रहे।

सीडीओ अविनाश सिंह शनिवार को सबसे पहले छानबे विकास खंड के नीबी गहरवार पहुंचे। वहां उन्होंने दिव्यांग सहित दर्जनों गरीब व असहाय को तैयार भोजन कराया। फल दिया तथा खाद्यान्न भी दिया। इसमें आटा, दाल, चावल, सरसों तेल, नमक, चीनी व चाय की पत्ती सहित हरी सब्जी भी दी गई। इसमें आलू, कद्दू, टमाटर और मिर्च आदि शामिल थी। इसके बाद सीडीओ नदिनी गए। वहां भी गरीब बस्ती में जाकर ग्रामीणों को भोजन कराया और खाद्यान्न का वितरण किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास कोई साधन नहीं है तो वह किसी के भी फोन से जिले के कंट्रोल रूम पर फोन से सूचना दे सकता है। फूड बैंक से उसे तत्काल भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर अनिल कुमार यादव व अन्य थे। इसी प्रकार बथुआ वार्ड में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री पश्चिम नितिन विश्वकर्मा ने खाद्यान्न वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed