फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   No need to run to the court for minor matters: Arvind Mishra

छोटे मामलों के लिए नहीं लगाने होंगे कचहरी का चक्कर : अरविंद मिश्र

Mon, 10 Nov 2025 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
No need to run to the court for minor matters: Arvind Mishra
जयपट्टी में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता ​शिविर को संबो​धित करते जिला जज अरविंद मिश्रा।-सोशल मीड
जमालपुर। छोटे-मोटे मामले अब गांव स्तर पर आपसी सुलह समझौते के आधार पर निपटाए जाएंगे। उक्त बातें जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा द्वितीय ने जमालपुर ब्लॉक क्षेत्र के पिड़खिर गांव में रविवार को आयोजित जिला विधि सेवा प्राधिकरण के जागरूकता शिविर में कही।
विज्ञापन

जिला जज ने कहा कि संविधान दिवस पर प्रत्येक ब्लॉक के एक गांव में विधिक सेवा केंद्र खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में विधिक सेवा दिवस मनाया जा रहा है। कहा कि जयपट्टी जिले का पहला ऐसा गांव है जहां विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया है। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि अब ग्रामीणों को छोटे-मोटे मामलों के लिए कचहरी और थाने का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। लोगों को गांव में ही न्याय दिलाया जाएगा। प्रभारी सचिव गरिमा सिंह ने कहा कि अब विवाद रहित गांव होगा। नोडल अधिकारी संतोष कुमार गौतम, पीएलबी राजेंद्र मिश्रा, नायब तहसीलदार संजय सिंह, आरके सिंह डिप्टी डायरेक्टर समाज कल्याण, अभियोजन अधिकारी बृजेश सिंह ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान संतोष सिंह, रमेश सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रहलाद सिंह, सिद्धनाथ सिंह, चेतनारायण सिंह, संजय सिंह, आनंद गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, अनिल सिंह, राजन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed