फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   No match was found for the wrestling bout with a prize purse of

Mirzapur News: 51 हजार की कुश्ती की बोली पर नहीं मिला जोड़ा

Wed, 16 Sep 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
No match was found for the wrestling bout with a prize purse of
नकहरा में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में दाव आजमाते पहलवान।-सोशल मीडिया।
10 हजार रुपये व अंगवस्त्र देकर संदीप को किया सम्मानित
विज्ञापन

जमुई। नकहरा गांव में मंगलवार को कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्रों के साथ ही अन्य जनपदों से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में दमखम दिखाते हुए एक-दूसरे के साथ जोर आजमाइश की। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और कुश्ती प्रेमी जुटे रहे। पहलवानों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया।
धर्मेंद्र चौबेपुर और रमेश डीएलडब्ल्यू के बीच 15 हजार रुपये की कुश्ती बराबरी पर छूटी। वहीं, ओमकार गाजीपुर और राजू मोहनिया के बीच 10 हजार रुपये का मुकाबला भी बराबरी पर रहा। प्रतियोगिता में सबसे बड़ी 51 हजार रुपये की कुश्ती की बोली संदीप सड़सा (यूपी पुलिस) के नाम रही। उनका कोई जोड़ नहीं मिलने पर आयोजकों ने उन्हें 10 हजार रुपये और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अभिषेक कुमार ने अतिथियों का माल्यार्पण कर और अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। संचालन फणींद्र श्रीवास्तव और रामबली ने किया। इस दौरान पूर्व प्रधान जय सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, बबुआ सिंह, जोखू सिंह, कमला शंकर सिंह, महेंद्र कुमार, नीरज सिंह, दशरथ सिंह पहलवान, जुगल किशोर सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed