फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   No honorarium received for 16 months

Mirzapur News: 16 महीने से मानदेय नहीं मिला, बैंक सखियां बोलीं- साहब, कैसे चलेगा परिवार

Wed, 15 Jul 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
No honorarium received for 16 months
प्रेरणा दिवस पर बैंक स​​खियों ने अपनी बात रखी। संवाद
- 18 सीसीएल फाइलें लंबित होने का मुद्दा भी उठाया, बैंक प्रबंधक पर कार्रवाई न करने का आरोप
विज्ञापन

सिटी। ब्लॉक कार्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रेरणा दिवस की बैठक में बैंक सखियों का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मार्च 2025 से अब तक 16 महीने का मानदेय नहीं मिला है। बिना मानदेय के परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल है। बैंक सखियों ने जल्द भुगतान कराने की मांग की है।
बैठक के दौरान बैंक सखियों ने दिलमन देवरिया स्थित पंजाब नेशनल बैंक में 18 सीसीएल (कैश क्रेडिट लिमिट) फाइलें लंबित होने का मुद्दा भी उठाया। आरोप था कि बैंक प्रबंधक की ओर से फाइलों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे स्वयं सहायता समूहों के ऋण स्वीकृत नहीं हो पा रहे हैं। निर्धारित लक्ष्य भी प्रभावित हो रहा है। बैंक सखी उर्मिला देवी, अंबिका, ललिता समेत अन्य ने कहा कि लगातार काम करने के बावजूद 16 महीने से मानदेय नहीं मिला है। इससे आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की।
विज्ञापन

बीडीओ सिटी मृदुला सिंह ने कहा कि सभी बैंक सखियों के मानदेय का विवरण संबंधित स्तर पर भेज दिया गया है। जल्द ही खातों में भुगतान की राशि पहुंच जाएगी। बैंक सखियों से सीसीएल कार्य में तेजी लाकर लक्ष्य पूरा करने की अपील की। एडीओ ग्राम्य विकास इंद्रजीत सिंह ने बताया कि दिलमन देवरिया स्थित पीएनबी में 18 सीसीएल फाइलें लंबित हैं। इस संबंध में बैंक प्रबंधन से वार्ता कर फाइलों के शीघ्र निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। बैठक में 16 बैंक सखियों में से 11 उपस्थित रहीं, जबकि पांच बैंक सखियां सीसीएल कार्य के सिलसिले में बैंक गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed