फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   No gang is targeting the elderly, no murder was revealed

कोई गैंग तो नहीं बना रहा वृद्धों को निशाना, नहीं हुआ हत्या का खुलासा

Tue, 23 Feb 2021 09:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
No gang is targeting the elderly, no murder was revealed
मिर्जापुर। पड़री थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में एक सप्ताह के अंदर दो हत्याएं हो गईं। पर पुलिस एक का भी खुलासा नहीं कर सकी। दोनों हत्याओं में कान का गहने की लूट और बुजुर्गों की हत्या का मामला है। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने वाला कोई ऐसा गिरोह तो नहीं जो बुजुर्गों का आसान शिकार मानकर हत्याएं कर गहने लूट रहा।
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र के अघवार गांव निवासी 65 वर्षीय गंगा देवी की 15 फरवरी की रात को बदमाशों ने हथौड़े से उनके सिर में वार कर उसकी हत्या कर दी दिया। बदमाशों ने घर में रखा दो लाख का गहना तो नहीं छुआ पर कान बाली लूट लग गए। दूसरी घटना लोकापुर गांव की है। जहां 20 फरवरी को लोकापुर गांव निवासी 60 वर्षीय लल्लू बिंद पुत्र शिव प्रकाश की पाही और घर के बीच सिर में धारदार हथियार से हत्या कर दिया गया। लल्लू के भी कान का कुंडल लूटा गया। वृद्धा की हत्या भी सिर में हमला कर किया गया था। वृद्ध की भी हत्या सिर में वार कर किया गया। दोनों हत्याएं 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की की गई। दोनों के कान का गहना लूटा गया। इससे आशंका जताई जा रही है। कोई गिरोह है तो कान के गहने लूट ने के साथ वृद्धों को निशान बना रहा है उनके सिर में वार कर उनकी हत्या कर रहा है। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द दोनों हत्याओं को खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed