फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   No compensation yet in the case of three deaths caused by a truck running them over; Minister says help will be provided

Mirzapur News: ट्रक से कुचलकर तीन की मौत मामले में अभी तक नहीं मुआवजा, मंत्री बोले-करेंगे मदद

Tue, 21 Jul 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
No compensation yet in the case of three deaths caused by a truck running them over; Minister says help will be provided
अहरौरा के कुदारन में पीड़ित परिवार से मिले कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल। स्रोत- संवाद
इमलियाचट्टी। प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण, भार एवं बाट माप विभाग के मंत्री आशीष पटेल सोमवार को अहरौरा थाना क्षेत्र के कुदारन पहुंचे। 16 जुलाई को घर के सामने सोए लोगों पर ट्रक चढ़ने से मृत तीन लोगों के परिजनों से मुलाकात की। हर संभव सहयोग एवं सहायता का आश्वासन दिया। इससे पहले परिवार के सदस्य राधेश्याम ने बताया कि अभी तक किसी भी सदस्य को कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है। गांव में ग्राम विकास अधिकारी नहीं होने से मृत्यु प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर की ऑनलाइन नकल अभी तक नहीं मिल सकी है। आर्थिक सहायता मिलने में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन

मृतक राजाराम की पत्नी गीता देवी, घायल सुनील की पत्नी जुली देवी तथा परिवार के पूजा देवी, सोनी देवी और जयकुमार ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि अभी तक उन्हें आर्थिक सहायता नहीं मिली है। परिवार तंगी से जूझ रहा है। घायल सुनील शर्मा और सुहानी का उपचार ट्रॉमा सेंटर वाराणसी में चल रहा है, जहां प्रतिदिन खर्च हो रहा है। कैबिनेट मंत्री ने टेलीफोन पर संबंधित अधिकारियों से बात कर पीड़ित परिवार की सहायता के लिए निर्देश दिए। आश्वस्त किया कि जो भी सरकारी सहायता उपलब्ध होगी, वह उन्हें दिलाई जाएगी। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव प्रह्लाद सिंह, अरुणेश सिंह, चंदन पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed