फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   No arrests were made and no responsibility was fixed

Mirzapur News: न गिरफ्तारी हुई और न तय की गई जिम्मेदारी

Sun, 24 Nov 2024 04:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
No arrests were made and no responsibility was fixed
मिर्जापुर। कुरौठी पांडेय गांव में अपना दल एस कार्यकर्ता के साथ ही हुई मारपीट के मामले में केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की नाराजगी के बाद मुकदमा तो दर्ज हो गया, लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई मुकदमा दर्ज होने तक ही सीमित है।
विज्ञापन

इस मामले में केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा था कि विंध्याचल पुलिस को ड्रग्स बिकवाने से फुर्सत नहीं है। केंद्रीय मंत्री की नाराजगी के बावजूद इस मामले में अभी तक किसी की जिम्मेदारी तय नहीं हो सकी है। पुलिस चुनावी माहौल के बहाने कार्रवाई से बच रही है। अब आचार संहिता खत्म होने पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। विंध्याचल थाने के कुरौठी पांडेय गांव में अपना दल एस कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट के मामले में केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा नाराजगी जताए जाने और पुलिस को अल्टीमेटम दिए जाने के बाद सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, परंतु आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है। अभी दूसरे पक्ष की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। माना जा रहा है जिन लाेगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है, उनका परिवार भाजपा से जुड़ा है। इसलिए पुलिस भी अब संभल कर कदम बढ़ा रही है। मारपीट के मामले में केंद्रीय राज्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि विंध्याचल पुलिस को लेकर ड्रग्स बिकवाने से फुर्सत नहीं है, इसके बावजूद ड्रग्स के कारोबार पर अंकुश लगाने को लेकर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। माना जा रहा है कि चुनाव आचार संहिता के बाद इस मामले में कार्रवाई हो सकती है। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed