{"_id":"682b7940295723b21605eb51","slug":"nine-shops-burnt-five-bikes-two-bicycles-also-got-damaged-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-133982-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: आग से नौ दुकानें जलीं, पांच बाइक, दो साइकिल भी चपेट में आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: आग से नौ दुकानें जलीं, पांच बाइक, दो साइकिल भी चपेट में आई
विज्ञापन
हलिया (मिर्जापुर)। गड़बड़ाधाम में श्रद्धालुओं की ओर से कड़ाही चढ़ाकर प्रसाद बनाते समय सोमवार को गैस रिसाव से दुकान में आग लग गई। एक के बाद एक नौ दुकानों में लगी आग से पांच बाइक, दो साइकिल नष्ट हो गई। प्रसाद की दुकानों में रखे नारियल और चुनरी जलकर राख हो गई।
पीड़ितों के अनुसार, मां शीतला मंदिर से 50 मीटर दूर पहले महिला दर्शनार्थी छप्पर के नीचे कड़ाही चढ़ाकर प्रसाद बना रही थी। इसी बीच अचानक गैस सिलिंडर में रिसाव से आग लग गई। देखते ही देखते एक के बाद एक नौ दुकानों में आग की चपेट में आ गए। मेला क्षेत्र में आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मोटर पंप चलवाकर किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग से सुपरवाइजर माली की की दुकान में रखे माला, फूल, चुनरी, नारियल, ग़मछा तथा दस हजार रुपये नष्ट हो गए। इसी तरह, राम नारायण, कल्लू, इंद्रावती देवी, आरती देवी, आशुतोष जायसवाल की दुकान में आग लगने से माला, प्रसाद, नारियल, चुनरी, नकदी जल गई। दुकान के आसपास खड़ी पांच बाइक, दो साइकिल भी आग की चपेट में आ गई। सूचना पर सीओ लालगंज अशोक कुमार सिंह, नायब तहसीलदार राजू यादव और प्रभारी निरीक्षक हलिया वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
सीओ लालगंज अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हालिया स्थित गड़बड़ा धाम शीतला मंदिर से करीब 200 मीटर की दूरी पर खाली झोपड़ी में कुछ श्रद्धालु भोजन बना रहे थे। इसी दौरान गैस से आग लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पा लिया है। बाकी स्थानों पर भी फायर सेफ्टी के लिए चेकिंग कराई जा रही है।