फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nine lakh children were given deworming medicine

Mirzapur News: नौ लाख बच्चों को खिलाई गई कीड़े मारने की दवा

Tue, 11 Feb 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Nine lakh children were given deworming medicine

विज्ञापन
मिर्जापुर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सोमवार को जिले के नौ लाख बच्चों को खिलाई गई कीड़ा मारने की दवा खिलाई गई। साढ़े तीन हजार विद्यालयों और ढाई हजार आंगनबाड़ी केंद्रों अभियान चलाया गया। उम्र के हिसाब से बच्चों को गोलियां खिलाई गईं।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिले में 13 लाख 73 हजार बच्चों को गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। सोमवार को नगर के मुसफ्फरगंज स्थित कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ सीएमओ डा. सीएल वर्मा ने किया। इस दौरान छात्राओं को बताया गया कि एल्बेंडाजोल की गोली खाने से क्या फायदा होगा। सीएमओ ने बताया कि एल्बेंडाजोल की गोली खाने से पेट में कीड़े मर जाते है। इससे शरीर को पोषण मिलता है।
विज्ञापन

डा. राकेश तिवारी ने बताया कि जिले में 13 लाख 73 हजार का लक्ष्य रखा गया था। सरकारी, निजी लगभग साढ़े तीन हजार स्कूल और ढाई हजार आंगनबाड़ी में नौ लाख बच्चोें को दवा खिलाई गई है। जो बच्चे छुटे है। उनको 14 फरवरी को दवा खिलाई जाएगी। इस अवसर पर डा. अवधेश, पंकज कुमार, प्रधानाचार्य अनिता यादव आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमालपुर: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सोमवार को सीएचसी प्रभारी डा.राजन सिंह के नेतृत्व में कंपोजिट विद्यालय जमालपुर में बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई।

विद्यालय में विद्यालय में उपस्थित 233 बच्चों को दवा खिलाई गई। विकास खंड में एक से 19 वर्ष तक के करीब एक लाख 46 हजार बच्चों को कृमि नाशक गोली खिलाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी अनुज कुमार वर्मा, सच्चिदानंद, प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed