फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nilesh won silver, Anurag won the bronze medal.

Mirzapur News: नीलेश ने रजत, अनुराग ने जीता कांस्य पदक

Mon, 03 Nov 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Nilesh won silver, Anurag won the bronze medal.
कोच व मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन सिंह के साथ रजत पदक विजेता नीलेश।- सोशल मीडडा।
अदलहाट। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में चल रहे 69 वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स अंडर- 14, 17 एवं 19 (बालक/बालिका) प्रतियोगिता 2025 के चौथे दिन रविवार को मिर्जापुर मंडल के नीलेश यादव ने क्रॉस कंट्री में रजत व अनुराग सिंह ने जैवलिंग में कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में मिर्जापुर मंडल ने अब तक एक स्वर्ण, तीन रजत, दो कांस्य पदक के साथ कुल छह मेडल जीत चुका है।
विज्ञापन

मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन सिंह ने बताया कि सीनियर बालक वर्ग में भदोही जिले के महावीर इंटर कॉलेज बिछिया बनकट में कक्षा 12 वीं के छात्र व कलीपुर गांव निवासी किसान बड़ेलाल यादव के पुत्र नीलेश यादव ने क्रॉस कंट्री के छह किलोमीटर दौड़ में खराब स्वास्थ होने के बावजूद दौड़ लगाते हुए दूसरे स्थान के साथ रजत पदक जीतने में कामयाब रहे। नीलेश ने अपने गुरु द्रोण खेल प्रशिक्षक कमलेश कुमार के संरक्षण में स्पीड की जो बारीकियों को नजदीक से जाना, आज उसी की देन है कि प्रदेश में मंडल का परचम लहराया है। पिछले साल 2024 में भी नीलेश ने 6 किलो मीटर क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रदेश के लिए रजत पदक जीता था। दिन की दूसरी सफलता अंडर 14 बालक वर्ग में भदोही जनपद के चंद्रिका प्रसाद इंटर कॉलेज थानापुर में कक्षा 11 वीं के छात्र अनुराग सिंह ने जैवलिंग में कांस्य पदक जीतकर दिलाया। इस कामयाबी पर उदयभान (संयुक्त शिक्षा निदेशक) विंध्याचल मंडल मिर्जापुर, माया राम (जिला विद्यालय निरीक्षक), प्रवीण कुमार सिंह, क्रीड़ा सचिव सतीश सिंह, कमलेश कुमार (भदोही) ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed