फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Night Curfew in UP omicron updates mirzapur Police came out on road to follow covid rules mau SP seen explaining to people

Night Curfew in UP: मिर्जापुर में नियम का पालन कराने सड़क पर उतरी पुलिस, मऊ में लोगों को समझाते नजर आए एसपी

Sun, 26 Dec 2021 10:40 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर/मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर/मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 26 Dec 2021 10:40 AM IST
सार

ओमिक्रॉन की दहशत के बीच कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए शनिवार से नाइट कर्फ्यू शुरू हो गया है। नाइट कर्फ्यू का पालन न करने वालों को पुलिस चेतावनी देते नजर आई। 

विज्ञापन
Night Curfew in UP omicron updates mirzapur Police came out on road to follow covid  rules mau SP seen explaining to people
मिर्जापुर और मऊ में नाइट कर्फ्यू का नजारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश में लगाए गए नाइट कर्फ्यू के पहले दिन पुलिस के आला अधिकारी निरीक्षण करते दिखे। वाराणसी, मऊ और मिर्जापुर समेत पूर्वांचल के जिलों में रात्रि कर्फ्यू के लागू होने के पहले दिन शनिवार की रात मिलाजुला असर रहा। कहीं सड़कों पर सन्नाटा दिखा तो कहीं दुकानें खुली रहीं। पहला दिन होने की वजह से ही पुलिस ने भी सख्ती नहीं दिखाई बल्कि लोगों को यह समझाने में रही कि रात्रि कर्फ्यू का पालन करें। 
विज्ञापन


मिर्जापुर में आदेश का पालन कराने के लिए पुलिस सड़क पर उतरी पर वह भी पूरे आदेश से अंजान ही रही। वहीं मऊ में पुलिस कप्तान खुद सड़क पर उतरे दिखाई दिए। वो सड़कों पर बेवजह घूम रहे लोगों को समझाते नजर आए। 
विज्ञापन


मालवाहक वाहनों को भी रोकती रही पुलिस, मैरिज लॉन में कोई रोकटोक नहीं
मिर्जापुर में पुलिस सड़क पर गुजरने वाले हर वाहन को रोकती रही और उनको चेतावनी देती रही। नाइट कर्फ्यू के आदेश में मालवाहक वाहनों को छूट है, इसके बाद भी पुलिस उनको रोकती रही। दरअसल पुलिसकर्मियों को भी आदेश के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। उनका कहना था कि रात 11 बजे से नाइट कर्फ्यू का पालन कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सड़कों पर तो हर वाहन को रोकती रही पर रात के समय कई मैरिज लॉन में कार्यक्रम चलता रहा, उनकी वहां कोई रोकटोक नहीं हुई।  नगर में मालवाहक वाहनों को नो एंट्री के चलते रात में ही चलने की अनुमति रहती है, इसलिए कोरोना कर्फ्यू में उनको छूट दी गई है। लेकिन पुलिस उनको रोककर 11 बजे  के बाद न  चलने की चेतावनी देती रही। 
पढ़ेंः वाराणसी में कहीं सड़कों पर सन्नाटा, कहीं खुली रहीं दुकानें, पुलिस गश्त करती रही

मिर्जापुर में ऐसा दिखा नजारा

Night Curfew in UP omicron updates mirzapur Police came out on road to follow covid  rules mau SP seen explaining to people
नाइट कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला

रात 11 बजे पुलिस अधीक्षक आवास के पास स्थित फतहा पुलिस चौकी के पास सन्नाटा पसरा रहा। आस-पास एक-दो अंडे की दुकान खुली थी। सड़क पर एक दो वाहन गुजर रहे थे। फतहा चौकी के बाहर कोई पुलिसकर्मी नहीं दिखाई दिया। रात 11.10 बजे सिविल लाइंस कचहरी पुलिस चौकी के पास चौकी प्रभारी और सिपाही सड़क पर आने जाने वाले वाहनों को रोकते रहे।

चालकों से पूछताछ कर रात में नहीं निकलने की चेतावनी देते रहे। पुलिस आने जाने वाले वाहन को रोकती रही। 11.20 बजे पुलिस अधीक्षक भी कचहरी चौकी के पास से होकर निकले। इसके बाद शहर कोतवाल फोर्स के साथ पहुंचे। लाउडस्पीकर से लोगों को 11 बजे के बाद घर मे रहने का निर्देश देते रहे।
पढ़ेंः नए साल के जश्न पर रात्रि कर्फ्यू का ग्रहण, होटलों और रेस्टोरेंट में कार्यक्रम की बुकिंग होने लगी निरस्त

मऊ: एसपी ने घूम-घूम कर लिया जायजा

Night Curfew in UP omicron updates mirzapur Police came out on road to follow covid  rules mau SP seen explaining to people
मऊ के पुलिस कप्तान खुद सड़क पर उतरे - फोटो : अमर उजाला

मऊ में नाइट कर्फ्यू के पहले दिन ही पुलिस कप्तान खुद सड़क पर उतरे दिखाई दिए। 11 बजते ही पुलिस अधीक्षक सुशील घुले और सीओ सीटी धनंजय मिश्रा सबसे पहले नगर के औरंगाबाद पहुंचे। इसके बाद नगर के प्रमुख चौराहे पर पहुंच कर पुलिसकर्मियों को नियम पालन कराने का निर्देश दिया।

इस दौरान गाजीपुर और गोरखपुर की तरफ से आने वाले हर वाहनों को रोका गया। उन्हें नाइट कर्फ्यू के नियम की जानकारी दी गई। इस दौरान मास्क न लगाने वाले कुछ वाहन चालकों को चेतावनी भी दी गई। इसके बाद दोनों अधिकारी नगर सदर चौक, मिर्जाहादीपुरा तिराहा, आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा, भीटी चौक, बलिया मोड़ तिराहा आदि मार्गो पर पहुंचे। इधर, रात 11 बजते ही अधिकांश मुख्य मार्गो पर थाना प्रभारी और सिपाही सड़क पर आने जाने वाले वाहनों को रोकर पूछताछ कर रात में न निकलने की चेतावनी देते रहे। 
पढ़ेंः वाराणसी में कोरोना से अलर्ट: मुंबई से लौटे व्यापारी और बीएचयू के डॉक्टर संक्रमित, जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed