फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   newly married bride run away with lover from husband house in mirzapur on the pretext of illness fight with husband

नई नवेली दुल्हन: बीमारी का बहाना कर फरार, पीछा करने वाले दूल्हे पर प्रेमी और उसके साथियों ने किया वार

Thu, 20 May 2021 11:07 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 20 May 2021 11:07 AM IST
सार

प्यार का भूत जब माथे पर चढ़ता है तो घर परिवार और लोक लाज सब कुछ जमाने का सबसे बड़ा दुश्मन प्रतीत होता है। प्रेमिका अपने प्रेमी को पाने के लिए कुछ भी कर गुजर जाने को तैयार होती है। जैसा कि मिर्जापुर में हुआ है। 

विज्ञापन
newly married bride run away with lover from husband house in mirzapur on the pretext of illness fight with husband
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 सात जन्मों के बंधन के वचन के साथ लिए गए सात फेरे सात दिन भी नहीं टिक सके। नई नवेली दुल्हन ससुराल पहुंचने के कुछ घंटे बाद ही अपने प्रेमी के साथ चली गई। दुल्हन ने बीमारी का बहाना बनाकर पति को चकमा दिया था।  जब दूल्हे ने उसका पीछा किया तो रास्ते में दुल्हन के प्रेमी और उसके साथियों ने मारपीट की। इससे चोटिल दूल्हा और आहत परिवार शिकायत लेकर पुलिस चौकी पहुंचा।

विज्ञापन


अब परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।  मामला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र  पटेहरा क्षेत्र के एक गांव का है जहां के निवासी एक पिता ने अपनी पुत्री की शादी बगल के गांव निवासी एक युवक के साथ 17 मई दिन मंगलवार को रामपुर रेक्सा स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ कर दी।
विज्ञापन


शादी के बाद मंदिर से ही दुल्हन की विदाई भी हो गयी। घर पहुंचकर शाम को दुल्हन ने तबीयत खराब होने बहाना बनाया। दूल्हे ने नई नवेली दुल्हन को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल ले गया जहां से बिना इलाज के ही दुल्हन अपने मायके के लिए चल दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने पहले कारण पूछा, समझाया न मानने पर उसके पीछे-पीछे चल दिया। रास्ते में प्रेमी और साथियों ने दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी। किसी प्रकार जान बचाकर पति अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।  

बुधवार को घायल युवक को लेकर परिजन संतनगर चौकी पहुंचे जहां से उनको लालगंज थाने के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में चौकी प्रभारी संतनगर उदयनरायन सिंह ने बताया कि महिला पुलिस को बुलाया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी ।

कोतवाली में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे

घर से भागे प्रेमी युगल को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने पकड़कर परिजनों की सहमति से विंध्याचल कोतवाली परिसर में बुधवार को विवाह कराया। इस घटना की पूरे दिन चर्चा होती रही।  थाना विंध्याचल के दुबरा पहाड़ी गांव के रहने वाले कृष्णा मौर्या पुत्र रामशिरोमणि मौर्या व उसी गांव की सरस्वती मौर्या मंगलवार को घर से फरार हो गए।

पुलिस को सूचना मिली कि दोनों सूरत की ओर जा रही ताप्ती गंगा ट्रेन में सवार हैं। जीआरपी की मदद से स्थानीय पुलिस ने उन्हें शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन पर उतार लिया और स्थानीय कोतवाली ले आई। इसके बाद बुधवार को दोनों के परिजनों को बुलाकर पंचायत हुई। बातचीत के पश्चात दोनों परिवारों की सहमति के पश्चात कोतवाली पर ही स्थित बटुक भैरव मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ पंडित को बुलाकर विवाह करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed