फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Newly elected MLC honored

नवनिर्वाचित एमएलसी का हुआ सम्मान

Thu, 17 Dec 2020 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Newly elected MLC honored
मिर्जापुर। जिले में बुधवार को नवनिर्वाचित खंड शिक्षक विधान परिषद सदस्य लालबिहारी यादव का स्वागत एवं सम्मान किया गया। नगर व चुनार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधान परिषद सदस्य ने शिक्षकों की समस्याओं को सदन में पुरजोर तरीके से उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नगर में भरूहना स्थित एक एकेडमी में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (वित्तविहीन गुट) की ओर से स्वागत व सम्मान किया गया। जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष बेचन सिंह व पुष्पा सिंह ने अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका स्वागत किया। विधान परिषद सदस्य ने शिक्षकों की समस्याओं को सदन में पुरजोर तरीके से उठाने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता पद्मदेव द्विवेदी व संचालन उमादत्त मिश्र ने किया। इस अवसर पर डा. द्वारिका सिंह, डॉ. बबऊ सिंह, अवलेश सिंह, भोला यादव, आरडी यादव, मोहन सिंह, रमेश दुुबे, शिवशंकर मिश्रा, महेश त्रिपाठी, सुरेंद्र पांडेय, सारिका, निशा आदि थे। चुनार, बाराडीह स्थित श्री पारसनाथ शांति देवी इंटर कॉलेज में बुधवार को नव निर्वाचित शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव का स्वागत अभिनंदन किया गया। कालेज के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान कालेज प्रबंधक, शिक्षक व अन्य शिक्षणेतर कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा नव निर्वाचित शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। वहां पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी व अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। लाल बिहारी यादव ने कहाकि ये समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशों पर चलते हुए मेहनत किया। जिसका नतीजा रहा है उनको जीत मिली। आगे विधानसभा 2022 में भी इसी तरह कार्यकर्ताओं के दम पर जीत हासिल करनी है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, महासचिव अभय यादव, मोती चंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed