फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   New 40 bed ward for dengue patients

Mirzapur News: डेंगू के मरीजों के लिए 40 बेड का नया वार्ड

Mon, 16 Sep 2024 03:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
New 40 bed ward for dengue patients
मिर्जापुर। डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ते देख मंडलीय अस्पताल में 40 बेड के एक और डेंगू वार्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। ताकि डेंगू के मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने में कोई समस्या न हो। मंडलीय अस्पताल में छह और 18 बेड के डेंगू वार्ड पहले से ही हैं।
विज्ञापन

अगस्त माह से डेंगू के मरीज मिलने शुरू हो गए थे। प्रशासन एलाइजा जांच के बाद ही डेंगू की पुष्टि करता है। एलाइजा जांच में डेंगू का एक मरीज और किट जांच में आठ मरीज मिले हैं, परंतु मंडलीय अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए बने वार्ड में लगभग 80 मरीज अब तक भर्ती हो चुके हैं। डेंगू के मरीज भर्ती करने के पहले मंडलीय अस्पताल में छह बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया। इसमें अगस्त माह में करीब 30 मरीज भर्ती हुए। सितंबर माह में भी 25 से ज्यादा मरीज भर्ती हुए। डिप्थीरिया के दो मरीज मिलने पर छह बेड के वार्ड में डिप्थीरिया के मरीज को भर्ती कर 18 बेड का नया डेंगू वार्ड बनाया गया। बीते आठ सितंबर से नया वार्ड बनने के बाद चार से पांच दिनों तक वार्ड डेंगू के मरीजों से पटा रहा। इस समय वार्ड में डेंगू के सात मरीज भर्ती हैं। डिप्थीरिया के मरीज की छुट्टी होने के बाद छह बेड के डेंगू वार्ड में भी मरीज भर्ती होने लगे हैं। डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इमरजेंसी के ऊपर द्वितीय तल पर 40 बेड का तीसरा डेंगू वार्ड बनाया जा रहा है। मंडलीय अस्पताल के सीएमएस डॉ.एसके श्रीवास्तव का कहना है कि डेंगू के मरीजों के लिए दो वार्ड पहले से बनाए गए हैं। इमरजेंसी के ऊपर द्वितीय तल पर 40 बेड का तीसरा डेंगू वार्ड बनाया जा रहा है। ताकि मरीज बढ़ने पर उनको भर्ती किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed