फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nephew pushed, uncle dies after hitting his head in the wall

भतीजे ने दिया धक्का, दीवार में सिर टकराने से चाचा की मौत

Wed, 02 Feb 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Nephew pushed, uncle dies after hitting his head in the wall
नगर क्षेत्र के पट्टी खुर्द जोगियान मुहल्ले में बुधवार की दोपहर पारिवारिक विवाद को गाली देने पर नाराज भतीजे ने चाचा को धक्का दे दिया। इस दौरान चाचा का सिर दीवार से जा टकराया। इस दौरान घायल हुए चाचा की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। चाचा की मौत में आरोपी बना भतीजा घर से फरार हो गया। जबकि पुलिस भतीजे की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

नगर के पट्टी खुर्द जोगियान मुहल्ले में बुधवार को दोपहर पारिवारिक कलह को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हो गया, इस दौरान चाचा बकरीद्दू (50) पुत्र यासीन अपने घर के दरवाजे पर बैठकर पटिदारों को भद्दी भद्दी गाली देने लगा। इससे नाराज होकर भतीजा राजू (25) पुत्र इद्दु ने चाचा को धक्का दे दिया। इस दौरान चाचा का सिर दीवार से टकरा गया। इस दौरान चाचा के सिर में चोट आई वह गिरकर तड़पने लगा। परिवार के लोग घायल को उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने बकरीद्दू को मृत घोषित कर दिया। परिवार के सदस्यों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने घटनाक्रम की जानकारी कर आरोपी की तलाश शुरू की। इस दौरान आरोपी बना भतीजा राजू घर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। पड़ोसियों की मानें तो मृतक चाचा बकरीद्दु की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए वह आए दिन गाली गलौज देता रहता था, मृतक के चार संतान है, इसमें तीन पुत्र और एक पुत्री शामिल है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सिर में चोट लगने की वजह से बकरीद्दू की मौत होने की बात चिकित्सकों द्वारा बताई गई है। बकरीद्दू के पुत्र वसीम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी राजू घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed