फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nephew dies after hitting tree on aunt's 13th birthday

Mirzapur News: चाची की तेरहवीं के दिन पेड़ से टकराकर भतीजे की मौत

Mon, 06 Jan 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Nephew dies after hitting tree on aunt's 13th birthday
लालगंज (मिर्जापुर)। लालगंज-दीपनगर मार्ग पर खजूरी गांव के सामने शनिवार की रात चाची की तेरहवीं में आए मेहमान को बाजार छोड़कर घर लौट रहा बाइक सवार भतीजा पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पतार कला गांव निवासी अमित सिंह (40) की चाची नौलखी देवी (70) की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। शनिवार को तेरहवीं थी। तेरहवीं में मेहमान आए थे। रात में अमित सिंह एक मेहमान को छोड़ने के लिए बाइक से लालगंज बाजार गए थे। घर लौटते समय खजूरी गांव के सामने अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गए। सूचना पहुंचे परिजन और पुलिस उन्हें इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

अमित दो भाइयों में बड़े थे। वे खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनसे तीन पुत्रियां खुशी, मनु, माही और एक पुत्र राज हैं। पिता की मौत से बच्चे रो-रोकर बेहाल हैं। 13 दिन में ही एक ही परिवार के दो लोगों की जान चली गई। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि हादसे में मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed