फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Neither land nor license is available for parking

Mirzapur News: संशोधित खबर- पार्किंग के लिए न जमीन मिल रही न लाइसेंस

Sat, 30 Dec 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Neither land nor license is available for parking
मिर्जापुर। जिले में वाहन स्टैंड और पार्किंग के लिए प्रशासन न तो जमीन उपलब्ध करा रहा है और न लाइसेंस जारी कर रहा है। ऑटो चालक संघ जिला प्रशासन से स्टैंड के लिए जमीन मांग रहा है, लेकिन नहीं मिली। यूनियन निजी जमीन को लीज पर ले रहा है, तो उनको लाइसेंस नहीं दिया गया। वहीं जगह-जगह खोले गए अवैध स्टैंड और पार्किंग में लोगों से मनमाना वसूली की जाती है। इससे प्रशासन को भी राजस्व की चपत लग रही है। मुख्यमंत्री ने जिले में अवैध पार्किंग और स्टैंड के संचालन पर रोक लगाने का निर्देश देते हुए वैध स्टैंड और पार्किंग स्टैंड का संचालन करने का निर्देश दिया था। अवैध स्टैंंड पर कार्रवाई तो गई पर पर संचालन पर रोक नहीं लग पा रहा है। जिले में कई स्थानों पर अवैध स्टैंड का संचालन हो रहा है। बड़ी बात ये है कि आटो स्टैंड यूनियन केे लोग वैध आटो स्टैंड और पार्किंग स्थल बनवाने के लिए जिला प्रशासन से आग्रह करने के साथ कई चरणों में बैठक किया, पर आटो यूनियन के लोगों को स्टैंड संचालन के लिए जमीन नहीं मिल रही है। आटो यूनियन के लोग अगर निजी जमीन के स्थान का चयन करके उसे लीज पर ले रहे है तो उनको आटो स्टैंड संचालन के लिए लाइसेंस नहीं मिल रहा है। इस कारण नगर से लेकर पूरे जिले में अवैध वाहन स्टैंड का संचालन हो रहा है। नगर में सिर्फ पीली कोठी में एक वाहन स्टैंड का संचालन हो रहा हैै। इसके अलावा नगर के बथुआ, घोड़े शहीद आदि स्थानों पर अवैध वाहन स्टैंंड का संचालन हो रहा है। नगर और विंध्याचल में नगरपालिका की ओर से छह वाहन पार्किंग स्टैंड है। इसमें ज्यादातर पार्किंग स्टैंड विंध्याचल में है, पर सवारियों को बैठाने के लिए वाहन स्टैंड नहीं बन सका है। इस कारण अवैध वाहन स्टैंड का संचालन हो रहा है। आटो यूनियन के अध्यक्ष कमलेश चौहान ने बताया कि विंध्याचल में निजी जमीन को एग्रीमेंट के आधार पर लिया गया है। इसके अलावा पीली कोठी की जमीन को भी एग्रीमेंट के आधार पर लिया गया है। जिसका लाइसेंस नगर पालिका की ओर से शुल्क लेकर दिया गया है। जमुई में एक निजी जमीन को एग्रीमेंट के आधार पर लिया गया है। नियमानुसार जिला पंचायत से लाइसेंस के लिए अपर जिलाधिकारी के माध्यम से आवेदन किया गया है। मांग के अनुसार शुल्क जमा करने के लिए यूनियन तैयार है, पर स्टैंड संचालन केलिए लाइसेंस नहीं मिल पा रहा है। कचहरी-स्टेशन रोड, कचहरी से शास्त्री पुल के लिए सिटी क्लब मैदान को वाहन स्टैंड बनाया जाना था, पर उस दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है। स्टैंड लाइसेंस के लिए 16 लाख रुपये की मांग की गई थी। यूनियन पैसे देने का तैयार था। इसके बाद भी अब तक वाहन स्टैंड नहीं बन सका है। इस कारण आटो और ई-रिक्शा संंचालन करने वालों वाहन चालकों को समस्या हो रही है। अवैध स्टैंड पर वाहन संचालन करने पर उन पर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन

...........................................................

वैध वाहन पार्किग स्टैंड- 6
अवैध वाहन पार्किंग स्टैंड - 45
....................................................

नगर में चल रहे 10 हजार ऑटो और ई-रिक्शा
मिर्जापुर। नगर और विंध्याचल क्षेत्र को मिलाकर 10 हजार के करीब आटो और ई रिक्शा का संचालन हो रहा है। आठ हजार ई-रिक्शा और दो हजार के करीब ऑटो का संचालन हो रहा है। वैध स्टैंड न होने से वाहन सड़कों आदि के किनारे खड़े रहते है। इससे यातायात में भी समस्या होती है। तीन से चार वैध ऑटो स्टैंड बन जाए तो सरकार को ही 30 से 40 लाख रुपये का राजस्व मिले।
विज्ञापन



................................................

वर्जन
अष्टभुजा, कालीखोह और शीतला धाम में वाहन पार्किंग के संचालन के लिए लाइसेंस दिया गया है। अन्य वाहन स्टैंड के लिए प्रक्रिया रही है। - उपेंद्र कुमार, उप मुख्य अधिकारी जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed