{"_id":"696f44b6c9c098738dce49fc4615c80c","slug":"negligent-officials-will-act-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
Updated Wed, 17 Feb 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील सदर में तहसील दिवस
विज्ञापन
का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी
तहसील दिवस में प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रो का निस्तारण
गुणवत्तापूर्वक अविलम्ब करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस
में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले
अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने कहा कि शिकायतकर्ता अपने प्रार्थना पत्र पर मोबाइल नंबर अवश्य लिखे। जिससे प्रार्थना पत्र के निस्तारण की सूचना मोबाइल दी जा सके। उन्हेने कहा किया जनता को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। आैर उनकी समस्या ठीक से सुनकर निपटारा हो। उन्होंने नलकूप विभाग के अधिकारी को निर्देश दिया कि वे नलकूपों को चालू रखे, जिससे जनता को पेयजल की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि वे पंचायत सेक्रेटरी के माध्यम से सभी क्षेत्रों की जानकारी रखें, कि कहा पर नलकूप चल रहा है और कहां पर खराब पड़ा है। साथ ही खराब नलकूपों को दुरस्त कराए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी विकास खंड छानवे के नगवासी गांव का भ्रमण करें। उन्होंने कहा कि विकास खंड छानवे के नगवासी गांव को मुख्यमंत्री ने आई स्पर्श योजना में चुना है। साथ ही अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी मड़िहान से कहा कि वे तहसील दिवस से प्राप्त प्रार्थना पत्रों से संबंधी पंजिका का गहन निरीक्षण करें तथा अनिस्तारित प्रार्थना पत्रों के तुरंत निस्तारण हेतु विभाग को निर्देश दें। उन्होंने उपजिलाधिकारी तथा तहसीलदार को निर्देश दिया कि गांवों का भ्रमण करें और ग्रामीणों की समस्याओं को सुने।
तहसील सदर में कुल 228 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से मौके पर सात प्रार्थना पत्रों निस्तारण किया गया। साथ ही शेष के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया। तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अरविन्द सेन, मुख्य चिकित्साधिकारी अशोक कुमार, उपजिलाधिकारी सदर, रत्नप्रिया आदि जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
मड़िहान संवाददाता के अनुसार मड़िहान तहसील में सीआरओ वंश बहादुर की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 33 मामले आए, जिनमें से मौके पर चार का निस्तारण किया गया। इस अवसर परञ नायब तहसीलदार रविरंजन कश्यप, सीओ संजय चौधरी, थानाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
चुनार संवाददाता के अनुसार एसडीएम चुनार अवधेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया है। जिसमें 104 मामले आए, जिनमें से दो का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर सीओ चुनार उपेंद्र, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी, थाना प्रभारी आरके सिंह आदि मौजूद रहे।
लालगंज संवाददाता के अनुसार तहसील में एडीएम वित्त व राजस्व विजय बहादुर की अध्यक्षता में लोगों की समस्याओं को सुना गया।