फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Negligence found in construction of houses

संकट के जंजाल में फंसी आसरा आवास के लाभार्थियों की उम्मीदें

Tue, 16 Mar 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Negligence found in construction of houses
अहरौरा। सोमवार को एसडीएम चुनार ने पट्टी कला के आसरा आवासों का निरीक्षण किया। इसमें कई खामियां उजागर हुईं।
विज्ञापन

आसरा आवास आवंटन के पूर्व उप जिलाधिकारी चुनार सुरेंद्र बहादुर सिंह ने सोमवार को नवनिर्मित आसरा आवास का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान छत पर लबालब भरे पानी को देखकर नाराजगी जताई। निर्माण इकाई के जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए आसरा आवास के भवन को जर्जर हो जाने की आशंका जताई। मौके पर ही गुणवत्ता विहीन कार्यों में वायरिंग, प्रकाश की व्यवस्था, आवास के पंखे तथा सेफ्टी टैंक की गुणवत्ता भी परखी गई। जिसमें काफी खामियां उजागर हुईं। खामियों को दूर कर लाभार्थियों को पक्का आवास शीघ्रता से मुहैया कराने का निर्देश दिया। बता दें कि नगर क्षेत्र के पट्टी कला में स्वीकृत 72 आसरा आवास के निर्माण योजना फाइलों में धूल खा रही है। पूर्व में चयनित लाभार्थियों को 48 आवास आवंटित कर दिए गए हैं। अवशेष 24 लाभार्थी आवंटन की बाट जोह रहे हैं। निरीक्षण के दौरान मौके पर अधिशासी अधिकारी विनय कुमार तिवारी, परियोजना प्रबंधक रविंद्र नाथ, अवर अभियंता आकाश वर्मा, सभासद आनंद कुमार, कृष्ण कुमार तिवारी, इरसाद आलम, पालिका कर्मी नीतीश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed