{"_id":"6ac7ee8d7a16fb183c05eba8","slug":"neelam-agarwal-was-the-topper-in-flower-rangoli-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-162763-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: फूलों की रंगोली में नीलम अग्रवाल अव्वल रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: फूलों की रंगोली में नीलम अग्रवाल अव्वल रहीं
विज्ञापन
फूलों की रंगोली बनाती महिलाऐं और बच्चे, स्रोत संस्था
। बेलतर स्थित अग्रसेन भवन में बुधवार को श्री अग्रवाल नवयुग समिति की ओर से फूलों की रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में करीब 75 प्रतिभागियों ने उत्साह से हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में नीलम अग्रवाल ने प्रथम, मनीषा अग्रवाल ने द्वितीय और रिद्धि बंसल ने तृतीय स्थान हासिल किया। नैंसी गोयल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने कहा कि समाज में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।
ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोगों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। समिति के मंत्री पीयूष अग्रवाल, संयोजक आयुष अग्रवाल व सुमित अग्रवाल के अलावा नीलू अग्रवाल, वर्तिका अग्रवाल, रितिका अग्रवाल और खुशी गोयल सहित महिला मंच की अध्यक्ष व मंत्री आदि मौजूद रहीं।