फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   navratri

26 दिसंबर को विंध्याचल में चलेगा वृहद सफाई अभियान

Sun, 22 Sep 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
navratri
मिर्जापुर। विंध्याचल नवरात्र मेला को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को हुई बैठक में डीएम ने कहा कि इस बार का नवरात्र मेला प्लास्टिक व थर्मोकोल मुक्त होगा। साथ ही विंध्याचल में 26 सितंबर को वृहद सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

26 सितंबर को डीएम, सीडीओ व एडीएम सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी छह बजे सुबह अपने-अपने निर्धारित क्षेत्र में पहुंचकर सुबह 10 बजे तक सफाई करेंगे। इसके लिए पूरे मेला क्षेत्र को 12 सेक्टरों में बांटकर नोडल अधिकारी के रूप में दो-दो अधिकारियों की तैनाती होगी। जिलाधिकारी े नगर पालिका के ईओ को निर्देश दिया कि प्रत्येक सेक्टर में 10 सफाई कर्मचारी व कूड़ा हटाने के लिए ट्राली व ट्रैक्टर का इंतजाम कराएं। नागरिकों से अपील है कि जहां कहीं भी प्लास्टिक व थर्माकोल के भंडारण की जानकारी मिले वे प्रशासन को सूचित करें। पशुपालकों के लेकर निर्देश है कि वे अपने पशुओं को बाड़े में रखें नहीं तो पकड़े जाने पर ढाई हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नौ अगस्त को हुए पौधरोपण में जिले को टाप- 10 में शामिल किया गया है। इसके लिए सभी अधिकारियों को बधाई। उन्होंने कहा कि जहां पर 1250 से अधिक पौधे एक ही स्थान पर लगाए गए हैं, वहां की फोटो व साइट का नाम डीएफओ उपलब्ध कराएं, ताकि जिले को सम्मानित करने के लिए शासन को पत्र भेजा जा सके।
विज्ञापन

 

इस नवरात्री कराएं 9 दिन का अनुष्ठान , माँ दुर्गा के आशीर्वाद से होगी सभी मनोकामनाएं पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शनिवार को आयोजित बैठक में डीएम अनुराग पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत 14 नवंबर को पांच सौ जोड़ों के विवाह का लक्ष्य रखा गया है। पूरे प्रदेश में 14 नवंबर को ही यह आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन से 500 जोड़ों के विवाह के लिए धनराशि प्राप्त हुई है। प्रत्येक जोड़े के लिए 51 हजार रुपये की धनराशि निर्धारित है। इसमें 35 हजार रुपये जोड़ों के खाते में तथा 10 हजार रुपये के सामान व छह हजार रुपये में खाना, टेंट व अन्य के लिए खर्च किया जाएगा। सभी नगर पालिका के ईओ, खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि वे इसका प्रचार- प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाने का प्रयास करें। मिर्जापुर व चुनार नगर पालिका को 20 जोड़े, नगर पालिका कछवां को 20 व अहरौरा को कम से कम 15 जोड़ों का पंजीकरण कराने को कहा। बैठक में सीडीओ प्रियंका निरंजन, एडीएम यूपी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुशील लाल श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed