फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Navratri 2023 Police and Panda clash in Vindhyachal temple devotees gathered on Saptami Tithi

Navratri 2023: विंध्याचल मंदिर में पुलिस और पंडे भिड़े, सप्तमी तिथि पर उमड़ा मां के दर्शनार्थियों का रेला

Sat, 21 Oct 2023 02:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 21 Oct 2023 02:45 PM IST
सार

आदिशक्ति की आराधना के महापर्व नवरात्र की सप्तमी तिथि पर विंध्य धाम की सभी गलियों में दर्शनार्थियों की लंबी कतार लगी है। मां विंध्यवासिनी के दरबार में बिना लाइन के दर्शन-पूजन कराने को लेकर पुलिस और पंडे भिड़ गए। 

विज्ञापन
Navratri 2023 Police and Panda clash in Vindhyachal temple devotees gathered on Saptami Tithi
विंध्याचल धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदिशक्ति की आराधना के महापर्व नवरात्र की सप्तमी तिथि पर शनिवार को विंध्याचल मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी है। मंगला आरती के बाद शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला अनवरत जारी है। विंध्य धाम की सभी गलियों में दर्शनार्थियों की अटूट कतार लगी है। दोपहर एक बजे तक करीब दो लाख भक्तों ने मां के दर्शन किए। 

विज्ञापन

 
इधर, मां विंध्यवासिनी के दरबार में बिना लाइन के दर्शन-पूजन कराने को लेकर पुलिस और पंडे भिड़ गए। सिपाही और पंडे के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। पुलिसकर्मियों के खिलाफ पंडे लामबंद होकर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे पुलिस के उच्चाधिकारियों ने दखल देकर मामले को शांत कराया। सिपाही और पंडे के बीच विवाद का वीडियो वायरल है। 
विज्ञापन


नवरात्र पर आस्थाधाम विंध्याचल में देश के विभिन्न राज्यों से काफी संख्या में श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दरबार में दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। शनिवार को सप्तमी तिथि पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। सुबह मंगला आरती के पश्चात कपाट खुलते ही भक्त नारियल, चुनरी, फूल माला, प्रसाद आदि पूजन सामग्री के साथ कतार में लगकर दर्शन किए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे ही भीड़ उमड़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: देश के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है विंध्याचल, दर्शन करने आएं तो इन जगहों पर जरूर जाएं

 तरह-तरह के फूलों से सजा मां का दरबार

Navratri 2023 Police and Panda clash in Vindhyachal temple devotees gathered on Saptami Tithi
विंध्याचल मंदिर में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मां की एक झलक पाने के लिए लोगों की अनवरत कतार लगी है। भारी भीड़ के चलते किसी ने गर्भगृह तो किसी ने झांकी से ही माता का दर्शन पूजन किया।  तरह-तरह के फूलों से मां विंध्यवासिनी के हुए श्रृंगार की एक झलक पाकर श्रद्धालु निहाल हो रहे हैं। घंटा, घड़ियाल, शंख, नगाड़ा एवं जय अंबे जय जगदंबे के जयकारे से समूचा मंदिर परिसर गुंजायमान है।  गंगा किनारे शहनाई एवं नगाड़े की धुन पर लोग अपने अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराया। मंदिर छत पर बैठे साधक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन अनुष्ठान करने में तल्लीन दिखाई दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed