फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Naveen shows Sundaram the sky with the Dhak bet

Mirzapur News: नवीन ने ढाक दांव पर सुंदरम को दिखाया आसमान

Tue, 07 Oct 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Naveen shows Sundaram the sky with the Dhak bet
श्री सत्यनारायण सिंह खेल शिक्षण संस्थान परिसर में चल रहे कुश्ती प्रतियोगिता में दांव आजमाते पहल - फोटो : mathura
कछवां। श्री सत्यनारायण सिंह खेल शिक्षण संस्थान परिसर में चल रहे तीन दिवसीय मंगला राय राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन स्टाइल में पहलवानों ने दांव-पेच दिखाया। राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन अधिकतर कुश्ती में अंको के आधार पर जीत हार का निर्णय हुआ।
विज्ञापन

जिसमें 55 किलो भार वर्ग में गोरखपुर के अतुल पटेल ने उत्तर प्रदेश पुलिस मनीष को हराया। वाराणसी के यशपाल ने हरियाणा के शुभम को हराया। हरियाणा के राहुल ने हरियाणा के आकाश निगम को हराया। वहीं, मिर्जापुर के महेश और हरिओम को बाई मिला। इनके प्रतिद्वंद्वी नहीं आए थे। 60 किलो भार वर्ग में मिर्जापुर के रविशंकर ने उत्तर प्रदेश पुलिस भरत यादव को अंकों के आधार पर हराया। वाराणसी के रोहित यादव ने हरियाणा के अंकुश मलिक को हराया। हरियाणा के राहुल ने हरियाणा के विवेक को हराया। 65 किलो भारवर्ग में हरियाणा के विवेक ने मिर्जापुर के रवि यादव को हराया। वाराणसी के विशाल यादव ने गाजियाबाद के हुसैन को हराया। वाराणसी के नवीन यादव ने मिर्जापुर के अर्जुन यादव को हराया। वाराणसी के नवीन यादव ने वाराणसी के सुंदरम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश पा लिया। वहीं 65 किलो भारवर्ग की सबसे शानदार कुश्ती पांच मिनट तक चली। कुश्ती के आखिरी छड़ तक अंको के आधार पर कुश्ती बराबरी रही। 12 सेकेंड रहते नवीन ने ढाक दाव पर सुंदरम को आसमान दिखाया। हिसार के मंदीप और वाराणसी के देशपाल की क्वार्टरफाइनल कुश्ती जोरदार रही। दोनों के मध्य फैसला अंकों के आधार पर हुआ। एक से बढ़कर एक दांव देखने को मिला। जिसमें देशपाल ने 18 के मुकाबले 19 अंक पाकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। रजत कप महिला कुश्ती प्रतियोगिता में सांई हास्टल लखनऊ की सुमन और उत्तर प्रदेश पुलिस मांसी के मध्य कुश्ती हुई। जिसमे मांसी ने अंकों के आधार पर विजयी रहीं। फरीदाबाद हरियाणा की प्राची और सोनीपत की स्नेहा के मध्य कुश्ती हुई। दोनों महिला पहलवानों ने डाक, लंगड़ी, जनेऊ, नेल्शन दांव एक दूसरे पर प्रयोग किया। कुश्ती प्रतियोगिता के अंत में स्नेहा आठ के मुकाबले नौ अंक पाकर विजयी रहीं। कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार से आए श्याम कुणाल ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। इस दौरान हरिमोहन सिंह, केएन राय, विनोद राय, अखिलेश सिंह, शिवशंकर चौबे, एमएलसी केदारनाथ सिंह, आरएन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed