फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Naresh Uttam reached the house of Manoj Srivastava expelled from BJP

Mirzapur News: भाजपा से निष्कासित मनोज श्रीवास्तव के घर पहुंचे नरेश उत्तम

Tue, 06 Feb 2024 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Naresh Uttam reached the house of Manoj Srivastava expelled from BJP
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संगठन के मिर्जापुर संसदीय सीट के प्रभारी नरेश उत्तम पटेल सोमवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के बाद अचानक भाजपा से निष्कासित राष्ट्रवादी मंच के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के घर पहुंच गए। वहां उन्होंने मनोज के साथ आधे घंटे तक गुफ्तगू की। उसके बाद लोहिया ट्रस्ट स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचकर संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया। उधर, सपा के प्रदेश अध्यक्ष के मनोज के घर पहुंचने को लेकर जिले में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।
विज्ञापन

ज्ञात हो, कुछ दिन पहले सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल के साथ राष्ट्रवादी मंच के अध्यक्ष के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी। उसके बाद सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के मनोज के घर पहुंचने के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। मनोज ने निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर निर्दल प्रत्याशी के रूप में भागीदारी की थी और चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्याम सुंदर केसरी को कड़ी टक्कर दी थी। इसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। उधर, मिर्जापुर दौरे के दूसरे दिन सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सोमवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद कंतित स्थित बाबा के मजार पर पहुंचकर चादरपोशी की। वहां से वे सीधे राष्ट्रवादी मंच के अध्यक्ष के घर पहुंचे। यहां उन्होंने मनोज के साथ करीब आधे घंटे तक गुफ्तगू की। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक कर रणनीति पर विचार-विमर्श किया। बैठक में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की नसीहत दी। बताया कि वे छह फरवरी को नगर विधानसभा, सात को चुनार, आठ को छानबे और नौ फरवरी को मड़िहान विधानसभा इकाई की बूथ, जोन, सेक्टर, विधानसभा व ब्लाॅक स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बैठक की अध्यक्षता देवी प्रसाद चौधरी ने की। बैठक में पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, शिवशंकर सिंह यादव, रविन्द्र बहादुर सिंह, आशीष यादव, जवाहर लाल मौर्या, अशोक यादव, रोहित शुक्ला, कीर्ति कोल, राजेश भारती, आकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed