{"_id":"65872cdf64964574dc087224","slug":"napa-parishad-roads-will-be-glittering-in-three-months-from-the-15th-financial-budget-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-10178-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 15वें वित्त के बजट से तीन महीने में चकाचक होंगी नपा परिषद की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 15वें वित्त के बजट से तीन महीने में चकाचक होंगी नपा परिषद की सड़कें
विज्ञापन
मिर्जापुर। अमृत योजना के तहत अधिकांश सड़कों को खोदा गया और बनाया भी, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में नगर की सड़कें अपने नवनिर्माण की प्रतीक्षा कर रही हैं। एक वर्ष के इंतजार के बाद अब नगर पालिका परिषद मिर्जापुर ने अपने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पूरी योजना को 15 वें वित्त के तहत मिलने वाले साढ़े नौ करोड़ रुपये के बजट से पूरा किया जाएगा। नगर पालिका मिर्जापुर में कुल 38 वार्ड हैं। इन सभी वार्डों में नगर पालिका के तहत आने वाली सड़कों व क्षतिग्रस्त गलियों को चिह्नित कर उनकी मरम्मत की जाएगी। इसके साथ ही मार्ग में आने वाले अन्य कार्य भी कराए जाएंगे। सड़कों की मरम्मत के साथ ही नाली निर्माण व इंटरलाकिंग कराई जाएगी। ताकि इस प्रकार के कार्य के लिए सड़क को फिर से न खोदा जाए। किसी-किसी जगह रिटेनिंग वाल भी बनवाई जाएगी।
अमृत योजना के कार्य की वजह से रुका था कार्य
नगर अभियंता विपिन मिश्रा ने बताया कि यह कार्य मार्च 2024 तक पूरा करना है। जिन कार्यों की लागत 10 लाख रुपये से कम है, उनके पूरा करने की अवधि एक माह और जिन कार्यों की लागत 10 लाख या उससे अधिक है, उनके पूरे होने की अवधि तीन माह रखी गई है। पैसा आ गया है इसलिए पूरी संभावना है कि कार्य निर्धारित समय में पूरा हो जाए।