{"_id":"61b64495179e1820551e2965","slug":"nafed-and-pcu-should-make-85-percent-payment-in-two-days-mirzapur-news-vns6275700121","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेफेड व पीसीयू दो दिनों में कराएं 85 प्रतिशत भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेफेड व पीसीयू दो दिनों में कराएं 85 प्रतिशत भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिविर कार्यालय में रविवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने क्रय संस्था प्रभारियों के साथ धान खरीद की प्रगति के विविध आयामों पर गहन समीक्षा बैठक की।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी धनन्जय सिंह ने बताया कि 65 प्रतिशत किसानों को भुगतान, 55 प्रतिशत धान की उठान तथा 63 प्रतिशत चावल संप्रदान के साथ धान खरीद 30 हजार मीट्रिक टन पार की गई है। जो पिछले वर्ष आज की तिथि में कुल खरीद 28 हजार मीट्रिक टन से लगभग दो हजार मीट्रिक टन अधिक हैं। संस्थावार क्रय समीक्षा में बताया कि जनपद को कुल आवंटित लक्ष्य दो लाख 21 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष अब तक पांच हजार आठ सौ 85 किसानों से 30 हजार पांच सौ 40 मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। जो लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 14 प्रतिशत है। लक्ष्य के सापेक्ष सबसे कम खरीद नैफेड संस्था की 0.74 प्रतिशत है। धान प्रेषण की दृष्टि से पीसीयू संचालित केंद्रों पर सात हजार चार सौ 43 मीट्रिक टन अवशेष धान को लेकर जिलाधिकारी ने जिला प्रबंधक को निर्देशित किया कि त्वरित गति से इसकी उठान दो दिनों में पूर्ण कर ली जाये और केंद्रों पर खरीदे गए धान का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित किया जाए। भुगतान की दृष्टि से नैफेड ने अब तक मात्र 6.29 प्रतिशत और पीसीयू द्वारा 44 प्रतिशत भुगतान को लेकर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया गया कि दो दिन के भीतर किसानों का न्यूनतम 85 प्रतिशत भुगतान कर दोनों संस्था प्रभारी अवगत करायेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्रों पर दो दिन के समतुल्य खरीद से अधिक धान कदापि अवशेष ना रहे। न्यूनतम 85 प्रतिशत उठान, प्रेषण, सीएमआर सम्प्रदान और कृषकों का भुगतान को सुनिश्चित किया जाये। इसकी पुन: समीक्षा 15 दिसंबर को संस्था प्रभारियों के साथ की जायेगी। सभी क्रय संस्थाओं को विशेष हिदायत दी गयी कि केंद्रों पर बोरों की उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुए किसानों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और झूठी शिकायतों के विरुद्ध कार्रवाई भी सुनिश्चित करें।