फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   My beloved went to Moti Jheel on a bicycle and brought back henna.

Mirzapur News: पिया मेहंदी लिया द मोती झील से जाइके साइकिल से ना

Mon, 07 Sep 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
My beloved went to Moti Jheel on a bicycle and brought back henna.
चेतगंज में भगवान कृष्ण की झांकी, सोशल मीडिया
मिर्जापुर। पुलिस लाइन रोड स्थित एक लॉज में रविवार को अखिल भारतीय महिला शिक्षक संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय हरितालिका तीज महोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने कजरी गायन से कार्यक्रम की शुरुआत की। उनकी कजरी ‘पिया मेहंदी लिया द मोती झील से जाइके साइकिल से ना’ ने तीज महोत्सव में समा बांध दिया। इस अवसर पर ऊषा श्रीवास्तव को तीज क्वीन चुना गया।

जिलाध्यक्ष सुष्मिता जायसवाल और महामंत्री नमिता सिंह ने मुख्य अतिथि का बुके देकर स्वागत किया। माल्यार्पण नीता जायसवाल ने किया, जबकि अंगवस्त्र कोषाध्यक्ष गुंजन सिंह ने किया। इस अवसर पर रश्मि, श्रुति, नंदिनी, राधा जी, दीपमाला आदि ने भी कजरी गायन किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही अनेक मनोरंजक गतिविधियां हुईं। इसमें प्रथम और द्वितीय विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मार्गदर्शन राधा और प्रतीक्षा ने किया।
नगर अध्यक्ष शीला शुक्ला, बीना जायसवाल, जूली गौतम, रीतू, पूनम, मीनू, सीमा, रागिनी आदि ने हिस्सा लिया। संचालन मंजुला देवी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed