फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   murdered of a youth

युवक की सिर कुचल कर हत्या

Fri, 14 Oct 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Fri, 14 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
murdered of a youth
सीखड़ में सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाती पुलिस।
थाना क्षेत्र के खैरा गांव के सिवान में अज्ञात लोगों ने ताजिया में शामिल होने गए 38 वर्षीय एक युवक की सिर कुचल कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पहुंचे परिवार के लोगों ने शव देख कर उसकी शिनाख्त मजहर निवासी हासीपुर के रूप में की। नाराज लोगों ने खैरा हासीपुर मार्ग पर शव रख कर सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन द्वारा तत्काल घटना का खुलासा करने एवं परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिए जाने पर लोगों ने जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


 कछवां थाना क्षेत्र के हासीपुर गांव निवासी मजहर (38) पुत्र अजीमुल्ला बुधवार की शाम सात बजे ताजिया में शामिल होने के लिए खैरा स्थित कर्बला गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। सुबह जब खैरा गांव के ग्रामीण खैरा हासीपुर के बीच में स्थित सोता में शौच के लिए गए तो खून से लतपत युवक की लाश देख भौचक रह गए।  युवक का चेहरा कुचला हुआ था। सुबह करीब सात बजे मजहर के परिजन पहुंचे तो लाश देखकर उसकी शिनाख्त मजहर के रूप में की। सूचना पर थानाध्यक्ष कछवां दीप कुमार सोनी और चौकी इंचार्ज खैरा मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


नाराज परिजनों ने पुलिस को शव उठाने से मना कर दिया। किसी तरह समझाने बुझाने पर वे शांत हुए और शव लेकर कछवां चुनार घाट राजमार्ग 74 सेमरा गेट के पास पहुंचे तो दोबारा शव रख कर सड़क जाम कर दिया। जामकर्ता हत्यारोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने और परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन, सीओ सदर संजय सिंह, एसडीएम चुनार बागीश शुक्ला आदि पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने तत्काल हत्याकांड का खुलासा करने का आश्वासन दिया। साथ ही एसडीएम से 20 हजार रुपये की सहायता राशि दिलायी। एसडीएम ने बताया कि     मुख्यमंत्री राहत कोष से उसको सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। एसपी के आश्वासन पर ग्रामीण मान गए और जाम समाप्त कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed