फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Murder was done for property, police is searching realistically

प्रापर्टी को लेकर हुई हत्या, पुलिस खोज रही असलहा

Sat, 05 Dec 2020 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Murder was done for property, police is searching realistically
मिर्जापुर। पूर्व प्रधान और सपा नेता के भाई राजेश यादव की गोली मारकर की गई हत्या मामले में पुलिस खुलासा करने के करीब पहुंच गई है। पुलिस हत्या में प्रयुक्त असलहे का खोज कर रही है, असलहा बरामद करने के बाद पुलिस मामले का खुलासा कर देगी। सूत्रों की मानें तो हत्या प्रापर्टी और सरेआम बेइज्जती करने के कारण की गई है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के हर्दी खुर्द गांव निवासी 42 वर्षीय पूर्व प्रधान राजेश यादव बरकछा पहाड़ी पर प्रधान ढाबा का संचालन करते थे। एक पखवारा पूर्व प्रतिदिन की तरह व देर शाम स्कूटी लेकर घर की तरफ जा रहे थे, रास्ते में बलहरा मोड़ के पास स्कूटी खड़ी कर लघुशंका करने लगे। तभी अपाचे सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उनके सीने में गोली मारकर फरार हो गए। हत्या के बाद से पुलिस लगातर दबिश देकर छानबीन करने में जुटी थी। पुलिस ने शंका के आधार पर कईयों को उठा कर पूछताछ की। छानबीन में पुलिस काफी हद तक हत्या के करीब पहुंच गई है। सूत्रों की मानें तो प्रधान की हत्या प्रापर्टी के विवाद के साथ ही किसी को सरे आम बेइज्जत करने के कारण हुआ है। पूर्व प्रधान की कई लोगों से दुश्मनी हो गई थी। उसके कई दुश्मनों ने एक होकर हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस हत्यारोपियों तक पहुंच गई है, पर हत्या में प्रयुक्त असलहा बरामद नहीं हुआ है। ये भी बताया जा रहा कि जिस 30 बोर के असलहे से हत्या की गई है, वो बहुत कम लोगों के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed