फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   murder of a young man by decapitating him

Mirzapur News: सिर कूंचकर युवक की हत्या

Mon, 19 Feb 2024 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
murder of a young man by decapitating him
जिगना। विंंध्याचल थाना क्षेत्र के टिकरी मुतलके वैसपुर गांव में रविवार को शाम को खेत में एक युवक की सिर कूंचकर हत्या करने के बाद फेंका हुआ शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की।
विज्ञापन

उधर, गैपुरा स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में काम करने वाले टेक्निशियन के लापता होने की रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उसके परिजन पुत्र की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक की पहचान अमित कुमार शर्मा पुत्र मणिकांत शर्मा निवासी बछवैता थाना मोरकाही जिला खगड़िया बिहार के रूप में की। वह विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा में रहकर एक निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर में टेक्निशियन का काम करता था। थाना क्षेत्र के टिकरी मुतलके वैसपुर गांव में बच्चे शाम को खेल रहे थे। इस दौरान मवेशी खेत में जाने लगे। बच्चे मवेशियों के झुंड को खेत से भगाने लगे। भागते समय संतोष पांडेय के खेत में पहुंचे तो वहां एक शव पड़ा दिखा। बच्चों ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव को कब्जे में ले लिया। खेत में पड़े 30 वर्षीय युवक का सिर कूंचा गया था। इस कारण वह पहचान में नहीं आ रहा था। शरीर पर सिर्फ अंडरवियर और बनियान थी। शव से कुछ दूर एक काले रंग की जैकेट पड़ी दिखी। दूसरी तरफ काला रुमाल, काला जूता और चाबी पड़ा था। उधर, विंध्याचल थाने में रविवार को शाम को ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। गैपुरा निवासी अल्ट्रासाउंड केंद्र के संचालन पंकज तिवारी ने टेक्निशियन अमित (30) पुत्र मणिकांत शर्मा निवासी खगड़िया बिहार के लापता होने की तहरीर दी है। सूचना उसके परिजनों को दी गई। बिहार से आए परिजन पुत्र की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। विंध्याचल थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि खेत में शव मिला है। युवक की पहचान अमित कुमार शर्मा पुत्र मणिकांत शर्मा निवासी बछवैता थाना मोरकाही जिला खगड़िया बिहार के रूप में की गई है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed