{"_id":"609ad2558ebc3ecd8b232895","slug":"municipality-came-forward-for-kovid-patients-mirzapur-news-vns588935619","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड मरीजों के लिए आगे आई नगर पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड मरीजों के लिए आगे आई नगर पालिका
विज्ञापन
कोविड मरीजों के लिए आगे आई नगर पालिका
पांच आक्सीजन कंसंट्रेटर के लिए एजेंसी से हो रही बात
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। कोविड- 19 के बढ़ते कहर के कुछ सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। कोविड के चलते मरीजों की सांस की परेशानी को देखते हुए नगर पालिका परिषद अब आक्सीजन कंसंट्रेटर के लिए प्रयास कर रही है। अभी तक तो नगर निगम ही इसके लिए काम कर रही थी लेकिन मिर्जापुर नगर पालिका परिषद नगर पालिका होते हुए भी यह प्रयास कर रही है। यदि पांच कंसंट्रेटर नगर पालिका को मिल जाते हैं तो आक्सीजन की समस्या से जूझ रहे नागरिकों को काफी राहत होगी।
कोविड-19 में सांस की दिक्कत और आक्सीजन की उपलब्धता में कमी को देखते हुए नगर पालिका परिषद ने फिलहाल पांच आक्सीजन कंसंट्रेटर के लिए प्रयास कर रही है। इसके लिए लखनऊ की कंसंट्रेटर की एक एजेंसी से बातचीत चल रही है। संभावना बन रही है कि शीघ्र ही पांच कंसंट्रेटर नगर पालिका को मिल सकेंगे। इसके लिए कुछ तकनीकी समस्या है। इसके लिए राज्य वित्त आयोग से बजट की व्यवस्था की जाएगी। कंसंट्रेटर मिल जाने से एक ओर जहां नागरिकों को सुविधा होगी वहीं यह अन्य नगर निकाय के लिए एक नजीर भी होगी कि अपने सीमित संसाधनों के बाद भी नगर पालिका ने यह प्रयास किया।
इनसेट
शव वाहन के लिए भी हो रही बातचीत
मिर्जापुर। कंसंट्रेटर के साथ ही नगर पालिका एक शव वाहन खरीदने की योजना पर भी काम कर रही है। कोविड मरीज की मृत्यु होने पर जिस प्रकार से प्रोटोकाल का पालन किया जाता है। उससे मृतक के परिजनों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। यदि शव वाहन मिल जाता है तो यह भी एक राहत भरी बात होगी।
विज्ञापन
वर्जन
कोविड- 19 की इस महामारी में नागरिकों को किस प्रकार राहत मिल सके। इसके लिए नगर पालिका लगातार प्रयास कर रही है। कंसंट्रेटर व शव वाहन यदि उपलब्ध हो जाते हैं तो काफी सुविधा होगी।
- मनोज जायसवाल, नपाध्यक्ष, मिर्जापुर नगर पालिका परिषद