Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Municipal worker dies, wife accuses him of murder

Mirzapur News: नगरपालिका कर्मी की मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 22 Dec 2024 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Municipal worker dies, wife accuses him of murder
मिर्जापुर। बुंदेलखंडी मुहल्ले में रविवार को भोर में नगरपालिका कर्मी की बीमारी के चलते अस्पताल में मौत हो गई। मायके में रह रही पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी दीपक केशरवानी (46) की शनिवार को देर रात तबीयत खराब हो गई। परिजन इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान रविवार को भोर में मौत हो गई। पत्नी देवी 10 माह से मायके में रह रही है। उन्होंने शहर कोतवाली पुलिस को फोन कर बताया कि उनके पति की हत्या की गई है। दीपक नगरपालिका में पंप चालक के पद पर तैनात थे। वे शनिवार को सुबह द्वारका चौराहे पर लगे पंप पर काम करने गए थे। दोपहर में काम से वापस आने के बाद घर पर ही थे। वे चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। सबसे छोटे भाई उत्तम कुमार ने बताया कि भाई बीमार थे। इलाज के दौरान मौत हो गई। भाई की पत्नी 10 माह से मायके जिगना के खैरा गांव में रही रही थी। शहर कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि बीमारी से दीपक की मौत हो गई। उनकी पत्नी जो पति और उनके भाइयों के बीच मारपीट का आरोप लगाने के बाद मायके चली गई थी। उन्होंने फोन कर पति की हत्या का आरोप लगाया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed