फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Municipal worker Ayush died in the accident, two are in critical condition

Mirzapur News: हादसे में पालिका कर्मी आयुष की मौत, दो की हालत गंभीर

Wed, 19 Jun 2024 05:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Municipal worker Ayush died in the accident, two are in critical condition
मिर्जापुर। लखनऊ से मिर्जापुर लौटते समय सोमवार की रात नगर पालिका में आउटसोर्सिंग से सहायक अवर अभियंता के पद पर तैनात आयुष जायसवाल की कार शहीद पथ पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में आयुष की मौत हो गई। कार सवार दो और लोग घायल हो गए। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

आयुष अपने किसी काम से कार से लखनऊ गए थे। साथ में उनके दो मित्र शुभम कसेरा और अनुज जायसवाल भी थे। दो अन्य लोग भी थे, जिनके बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। लखनऊ से मिर्जापुर आते समय वहां शहीद पथ पर कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में आयुष की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुभम और अनुज घायल हो गए। उनको वहीं भर्ती कराया गया है। उन दोनों को भी काफी चोटें आई हैं। आयुष कटरा कोतवाली क्षेत्र के बल्ली का अड्डा निवासी ओमप्रकाश जायसवाल के पुत्र थे। हादसे में उनकी मौत की सूचना मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, मनोज जायसवाल, सभासद राम यादव, जलकल अभियंता सुधीर वर्मा, कर निर्धारण अधिकारी अरविंद यादव, अवर अभियंता जटा शंकर पटेल आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed