मिर्जापुर। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी ने शनिवार को नगर के तीन वार्डों संगमोहाल,बथुआ, शिवपुर और पुरानी दशमी वार्डों में जनहित से जुड़े कार्यों का लोकार्पण किया। संगमोहाल वार्ड में दो स्थानों पर सीसी सड़क, नाली, कवर का कार्य, शिवपुर वार्ड में रेहड़ा स्थित अस्पताल के पास बड़े ट्यूबवेल और बथुआ वार्ड में बिटुमिन रोड निर्माण कराया गया। नपाध्यक्ष ने कहा कि जनसेवा और क्षेत्र के विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नगर में एक साथ विभिन्न वार्डों में जनहितैषी विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर सभासद मंजू देवी, गोवर्धन यादव, इंद्रजीत सिंह पटेल, हुकुम चंद मौर्या, सतीश उपाध्याय,भावेश शर्मा, रमन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।