{"_id":"e58d066f01417af81cf7de76bd9ae732","slug":"multiplication-table-to-cheer-the-guunja-dham-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ा वाली की जय-जयकार से गूूंजा धाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ा वाली की जय-जयकार से गूूंजा धाम
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Tue, 13 Oct 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की रात से ही सांचे दरबार की जय और पहाड़ावाली की जय-जयकार से पूरा विंध्यधाम गुंजायमान हो उठा था। घंटा-घड़ियाल, शंख, नगाड़ा और माता के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर देवीमय हो रहा था। विंध्याचल की गलियों और मां के मंदिर सहित अन्य देवी-देवताओं के मंदिरों की सजावट एक अलौकिक छटा बिखेर रही थी।
विंध्याचल में नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र मेला मंगलवार की भोर में मंगला आरती के साथ ही शुरू हो जाएगा। सोमवार की देर रात तक विंध्य दरबार तक पहुंचने वाली सभी सातों गलियां सहित गंगा घाट और प्रमुख मार्ग श्रद्धालुओं से पटे रहे। जगमग रोशनी से गलियों में सजी प्रसाद की दुकानों की छटा देखते ही बन रही थी।
सोमवार सुबह से देर रात तक जिला प्रशासन और पालिका प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मेले की तैयारियों को अंतिम स्वरूप देने में तेजी से जुटे रहे। विंध्याचल मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा-व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे
विज्ञापन
।
उधर सोमवार को जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सिंह ने प्रशासनिक भवन में नवरात्र मेला में लगाए गए जोनल, सेक्टर और पुलिस अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कहा कि नवरात्र मेला मिर्जापुर का गौरव है।
मेला ड्यूटी नहीं भक्तों की सेवा समझें। किसी प्रकार की लापरवाही और शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि पुलिस बल चक्रमण करके पूरी गतिविधियों पर नजर रखेगा। साथ ही मेला क्षेत्र में निगरानी के लिए सीसी कैमरा लगाया गया है। नगर पालिका के ईओ संजय कुमार को डीएम ने निर्देश दिया कि साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश के समुचित प्रबंध करें। साथ ही जिलापूर्ति अधिकारी अंजनी सिंह को भक्तों को मिट्टी तेल का वितरण कराने को कहा है।