फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   multi bucks fraudster cheated more than one lakhs in village of mirzapur he claimed for son who missing 10 yeras ago

मिर्जापुर: बहुरुपिये ने की 1.86 लाख की ठगी, 10 वर्ष पूर्व लापता हुआ बेटा बनकर पहुंचा था

Sun, 25 Jul 2021 10:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 25 Jul 2021 10:27 PM IST
सार

 ठगी के शिकार लोग बहुरुपिये की खोजबीन कर रहे थे कि रविवार को वह दोबारा गांव में एक व्यक्ति के घर पहुंचा। इस दौरान लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
multi bucks fraudster cheated more than one lakhs in village of mirzapur  he claimed for son who missing 10 yeras ago
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मिर्जापुर जिले के सहसपुरा गांव में बीते दिनों साधु के रूप में पहुंचे एक बहुरुपिये ने एक घर से एक लाख 86 हजार रुपये की ठगी की। खुद को उस घर का 10 वर्ष पूर्व लापता हुआ बेटा बताकर ननिहाल जाकर भी सोने-चांदी के जेवर ले गया। ठगी के शिकार लोग बहुरुपिये की खोजबीन कर रहे थे कि रविवार को वह दोबारा गांव में एक व्यक्ति के घर पहुंचा। इस दौरान लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


सहसपुरा गांव निवासी बुधराम विश्वकर्मा का पुत्र अन्नू उर्फ रवि विश्वकर्मा 16 अप्रैल 2011 को घर से कहीं चला गया था। उसका अब तक पता नहीं चला। 10 वर्ष बाद 17 जुलाई 2021 को एक युवक गांव में साधु के रूप में भिक्षा मांगने पहुंचा। वह बुधराम के घर पहुंचकर खुद को उनका लापता पुत्र बताते हुए घर की सारी बातें बताने लगा।
विज्ञापन


इससे परिवार के लोगों को उस पर विश्वास हो गया। परिजनों ने कहा कि अब घर रुक जाओ। इस पर उसने कहा कि हम मठ से जुड़ चुके हैं। इससे बाहर निकलने के लिए मठ में 986 धोती, 986 लंगोटी, 10 टिन घी, पांच बोरी चीनी के साथ ही 21 हजार रुपये नकद देकर हवन-पूजन के बाद ही हम साधु के जीवन से मुक्त हो पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्र के मोह में पड़कर नकदी व सामानों की भरपाई के लिए पिता बुधराम ने एक लाख 86 हजार रुपये का इंतजाम कर उसे दे दिया। इसके बाद वह बहुरुपिया घर के सदस्यों के साथ पड़ाव पहुंचा। वहां पर साधु के वेष में पहले से मौजूद एक दूसरे साथी को रुपये दे दिया। इसके बाद वह रामनगर स्थित ननिहाल जाने की बात कहते हुए अन्य लोगों को गांव भेज दिया।

इसके बाद वह ननिहाल जा पहुंचा और वहां भी परिवार के लोगों को भ्रमित कर सोने-चांदी के जेवरातों को मंगाया और उसे अपने पास रख लिया। एक दूसरी पोटली बनाकर यह कहकर दे दिया कि इसे सुरक्षित रख दो। एक सप्ताह बाद दोगुना हो जाएगा। मौका देख इसी बीच वह रात में ही वहां से फरार हो गया।

दो दिन बाद शंका होने पर लोगों ने पोटली खोलकर देखी तो उसमें ईंट-पत्थर के टुकड़े नजर आए। इसके बाद से ही लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी।  रविवार को वह दोबारा सहसपुरा गांव पहुंचा तो लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के दौरान बहुरुपिये युवक की पहचान हुई। वह गोंडा का रहने वाला है। देर शाम तक पुलिस पूछताछ करती रही। थानाध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि एक बहुरुपिये पकड़ा गया है।  पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed