{"_id":"5e1a20d18ebc3e87d53c500c","slug":"mrz-news-mirzapur-news-vns504609234","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़खानी के तीन आरोपित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से छेड़खानी के तीन आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीखड़। कछवां थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित डिग्री कालेज की छात्रा से छेड़खानी करने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक आरोपी अभी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
क्षेत्र निवासी बीए की एक छात्रा को कालेज आने-जाने में चार युवक छेड़खानी करते थे। छात्रा ने यह बात अपने परिजनों को बताया था। परिजन युवकों के डर से थाने में शिकायत नहीं कर रहे थे। शुक्रवार को जब छात्रा घर के पास गोबर फेंककर लौट रही थी तो चारों युवकों ने उसके साथ छेड़खानी किया। उसने घर आकर जानकारी दिया। परिजनों ने थाने में तहरीर दिया। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया। खैरा चौकी प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने शनिवार को तीनों आरोपितों राहुल यादव पुत्र सोमनाथ यादव, सनोज यादव पुत्र प्रभु नाथ यादव निवासी नयापुरा हासीपुर व रोहित यादव उर्फ गोलू पुत्र भग्गू यादव निवासी ग्राम फुलहा थाना चुनार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि तीनों का चालान कर जेल भेज दिया गया है। चौथे की तलाश की जा रही है।