फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

डंकीनगंज तिराहा पर पुलिस ने रोका, वहीं धरना

Tue, 24 Dec 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। हलिया के भैसोढ़ बलाय पहाड़ से शुरू हुई कांग्रेस की किसान सम्मान पदयात्रा सोमवार को नगर में पहुंची। विकास भवन होते हुए डंकीनगंज तिराहा पहुंची, वहां पर पुलिस ने यात्रा को रोक दिया। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वहीं पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ज्ञापन देने के बाद पदयात्रा आमघाट के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

पदयात्रा रविवार को लहंगपुर पहुंची थी। सोमवार को लहंगपुर से यात्रा शुरु हुई तो पहले डंकीनगंज तिराहे पर पहुंची। वहां पर प्रशासन ने धारा एक सौ 44 का हवाला देते हुए उसे रोक लिया। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वहीं प्रदर्शन शुरू कर दिया। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि किसानों के साथ सरकार अन्याय कर रही है। जिन किसानों की भूमि एनएच सात के अधिग्रहण में आ रही है। उनको उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है। पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव से ही गरीबों व पीड़ितों के साथ रही है और उनके लिए संघर्ष किया है। पार्टी किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देगी। पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने कहा कि जिन किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया गया है। उनको अविलंब उचित मुआवजा दिया जाए। कांग्रेस नेत्री अर्चना चौबे ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर राजधर दुबे, दीपचंद्र जैन, देवेंद्र सिंह मुन्ना, अशोक उपाध्याय, कंचन पांडेय, अशोक गुप्ता, सतीश शर्मा, राजन पाठक, इमरान खां, भारतेंदु यादव, शारदा मिश्रा आदि थे। पदयात्रा आमघाट पर पहुंचकर संपन्न हुई। आमघाट से 24 दिसंबर को यात्रा का आरंभ कर पड़री पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed