फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

किसानों का उत्पीड़न कांग्रेस को स्वीकार नहीं

Mon, 23 Dec 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
mrz news
लालगंज। कांग्रेस की किसान सत्याग्रह पदयात्रा चौथे दिन रविवार को करनपुर पहुंची। कांग्रेस नेताओं ने राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर आवाज उठाई।
विज्ञापन

किसानों की मांग को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के दिशा निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठीमध्यप्रदेश के हनुमान सीमा से ड्रमंडगंज से मिनी प्रधानमंत्री वाराणसी टेंगरा मोड़ तक किसानों के हक की लड़ाई के लिए कांग्रेसजनों के साथ पदयात्रा से अलख जगा रहे हैं। पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने करनपुर में किसानों के साथ पदयात्रा में कहा कि किसानों की लड़ाई प्रदेश सरकार के विरुद्ध चलती रहेगी क्योंकि किसानों का उत्पीड़न कांग्रेस पार्टी को स्वीकार नहीं है। इसके लिए कांग्रेस के लोग सदैव संघर्ष किए हैं और कर रहे हैं। किसानों को आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि एन एच चौड़ीकरण के दौरान उसके लिए अधिग्रहित की गई जमीन पर कई गांव के किसानों को बिना भुगतान किए ही सालभर से निर्माण चल रहा है। यह गजब का अन्याय है। जहां भाजपा के विधायक और सांसद है। कोई भी उनकी आवाज नहीं उठा रहा है। कांग्रेस नेता जगदीश्वर दुबे ने कहा कि आखिर किसानों का दोष क्या है सरकार बतावें। वरिष्ठ कांग्रेस नेता हूबलाल दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को एक साल से मुआवजे के लिए परेशान कर रही है। जिसके कारण कांग्रेस को पदयात्रा करना पड़ रहा है। दयाशंकर पांडेय ने कहा कि मिर्जापुर के किसानों की लड़ाई जारी रहेगी। भारतेंदु यादव ने कहा कि टेंगरा मोड़ से लेकर ड्रमंडगंज तक के किसानों की मांग को दबने नहीं दिया जाएगा। इस अवसर पर सुधाकर, विनोद तिवारी, इमरान खान, अरबाज खान, रणजीत बेलदार, सतीश मिश्रा, अर्चना चौबे, लाला मिश्रा, द्वारिका पाल, अजय प्रजाति, रमेश सिंह, संजय जायसवाल, अंकित अग्रहरी, अशोक उपाध्याय, आशीष तिवारी, राजन, संजय पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, नागेंद्र पाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed