{"_id":"5dd833088ebc3e54f143b313","slug":"mrz-news-mirzapur-news-vns495671389","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरासत में लिया गया दूल्हा, छोटे भाई से हुई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिरासत में लिया गया दूल्हा, छोटे भाई से हुई शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के ददरा गांव में गुरुवार को आई बारात में कुछ ऐसा हुआ जो अमूमन फिल्मों में ही देखने को मिलता है। ददरा बाजार में आई बारात में दूल्हे की दूसरी शादी रचाई जा रही थी कि मौके पर पहली पत्नी बच्चे और पुलिस के साथ पहुंच गई। दूल्हे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मामला बिगड़ता देख दूल्हे के पिता और बड़े बुजुर्गों ने छोटे पुत्र को मंडप में बैठा कर शादी कराई। क्षेत्र में इसकी जबरदस्त चर्चा रही।
वाराणसी के सूजाबाद पड़ाव से गुरुवार की रात बारात मड़िहान थाना क्षेत्र के ददरा बाजार आई थी। गाजे-बाजे के बीच झूमते बाराती दूल्हन के दरवाजे पर पहुंचे। दूल्हा रथ से उतरकर जैसे ही द्वारचार के लिए बैठा था कि उसी दौरान उसकी पहली पत्नी अपने दो वर्षीय पुत्री और पुलिस को साथ पहुंच गई। बारात में पुलिस को देखकर सभी हैरान हो गए। पुलिस के साथ आई महिला ने जब दूल्हे की पहली पत्नी होने का दावा किया। पुलिस ने सभी बारातियों को सहकारी समित परिसर में भेज कर दूल्हे और उसके परिवार को बुलाया। पहली पत्नी ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व कोर्ट मैरिज हुई थी। आरोप लगाया कि उससे पांच लाख रुपये भी लिए गए और बाद में उसे छोड़ दिया गया। वहीं दूल्हे का कहना था कि दोनों में तलाक हो गया है। इस पर पुलिस ने कागजात मांगा, तो बताया गया कि कागजी तलाक नहीं हुआ है। पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया। हालांकि दोनों पक्ष की रजामंदी पर आरोपी युवक के भाई से ददरा गांव वाली वधू की शादी कराई गई। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि शादी के बाद हुई पंचायत के बाद आरोप लगाने वाली युवती को भी परिजन रखने को राजी हो गए। समझौते के बाद शुक्रवार की सुबह दोनों बहुएं विदा हुई।