{"_id":"5dd58e9d8ebc3e54807c4339","slug":"mrz-news-mirzapur-news-vns4953259188","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाध्यक्ष व प्रांतीय परिषद के लिए हुए 30 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाध्यक्ष व प्रांतीय परिषद के लिए हुए 30 नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय बरौधा कचार में संगठनात्मक चुनाव के लिए बुधवार को गहमागहमी रही। जिला अध्यक्ष व प्रांतीय परिषद के लिए नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक चली।
चुनाव कराने आए जिला चुनाव अधिकारी संतराज यादव व सहायक चुनाव अधिकारी घनश्याम मिश्रा व जिला सहयोगी प्रदीप सोनकर मौजूद रहे। जब नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई तो जिला अध्यक्ष के लिए 24 नामांकन फार्म दिए गए व प्रदेश परिषद के लिए 13 नामांकन पत्र दिए गए। जिसमें जिला अध्यक्ष के लिए 20 नामांकन फार्म जमा किए गए, प्रदेश परिषद के लिए 10 नामांकन फार्म जमा किए गए। जिला अध्यक्ष के लिए प्रमुख रूप से बृजभूषण सिंह, शिक्षक नेता राजेंद्र तिवारी, अनिल सिंह, राजेंद्र सिंह, रमेश दुबे, वीरेंद्र प्रताप यादव, संतोष तिवारी, महेंद्र सिंह, स्वामीनाथ सिंह, आशू कांत चुनाहे, बाबूराम गुप्ता, श्यामसुंदर केसरी आदि थे। जिला चुनाव अधिकारी संत लाल यादव ने व जिला सहायक चुनाव अधिकारी घनश्याम मिश्रा ने सभी लोगों को शांतिपूर्ण व सौहार्द के साथ नामांकन प्रक्रिया जिले में संपन्न होने पर सभी लोगों को हृदय की गहराइयों से धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अधिकांश पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी उपस्थित थे। संभावना जताई जा रही है कि परिणाम की घोषणा में एक सप्ताह से 10 दिन तक का समय लग सकता है।