फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

22 के बाद होगी एडवांस सिक्योरिटी लाइजन की बैठक

Wed, 20 Nov 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। 29 नवंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संभावित आगमन के मद्देनजर पुुलिस प्रशासन ने तैयारी में लगी है। अष्टभुजा पहाड़ी पर तीन हेलीपैड बनाए जा रहे। जहां पर राष्ट्रपति उतरेंगे। इसके अलावा विंध्याचल और देवरहा बाबा आश्रम पर भी हेलीपैड बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विंध्याचल हेलीपैड पर उतरेंगे। फिलहाल हेलीपैड निर्माण के साथ स्थानीय रूट मैप तैयार कर राष्ट्रपति सुरक्षा में लगी टीम को भेजा जा रहा है। जल्द ही एएसएल (एडवांस सिक्योरिटी लाइजन) की बैठक में आगमन का मसौदा तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

2 नवंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अष्टभुजा में उतरने के बाद विंध्याचल दर्शन और देवरहा हंस बाबा आश्रम जाएंगे। इसके लिए स्थानीय प्रशासन तैयारियों में जुुट गया है। अष्ट्रभुजा पहाड़ी पर तीन हेलीपैड बनाया जाएगा। इसमें दो हेलीकाप्टर राष्ट्रपति के सुरक्षा के लिए रहेंगे। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे। उनका हेलीपैड विंध्याचल में बनेगा। पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सजग है। राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन मसौदा तैयार कर रहा है। बताया जा रहा है 22 को वीडियो कांफेंसिंग के बाद एडवांस सिक्योरिटी लाइजन की बैठक होगी। जिसमें सुरक्षा का पूरा मसौदा तैयार किया जाएगा। 22 के बाद ही सुरक्षा व्यवस्था की केंद्रीय टीम भी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed