{"_id":"5dd43dce8ebc3e54a0090101","slug":"mrz-news-mirzapur-news-vns4951338156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम खुलते ही धान की खरीद में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम खुलते ही धान की खरीद में आई तेजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। धान खरीद के 20 दिन बीतते- बीतते अब क्रय केंद्रों पर किसान पहुंचने लगे हैं। अब तक पूरे विंध्याचल मंडल में लगभग ढाई हजार टन की खरीद हो चुकी है जबकि अकेले मिर्जापुर में ही आठ सौ टन धान की खरीद की जा चुकी है।
इस बार मंडल में धान खरीद का लक्ष्य चार लाख 59 हजार सौ टन रखा गया है। इसमें अकेले मिर्जापुर का ही लक्ष्य दो लाख 60 हजार निर्धारित है। इसी प्रकार सोनभद्र का एक लाख आठ हजार सात सौ तथा भदोही का लक्ष्य 85 हजार नौ सौ टन रखा गया है। अब तक मिर्जापुर जिले में सात सौ 89 टन धान की खरीद की जा चुकी है। इसमें भी सबसे अधिक हलिया केंद्र पर एक सौ 80 टन की खरीद हो चुकी है। नगर में अभी तक मात्र डेढ़ सौ टन धान की ही खरीद हो सकी है। हालांकि धान की खरीद एक नवंबर से ही शुरू है लेकिन इस बार बरसात के अधिक देर टिक जाने के कारण धान की फसल तैयार नहीं हो पाई थी। अब जैसे- जैसे मौसम खुल रहा है तो क्रय केंद्रों पर किसान पहुंच रहे हैं। इस बार शासन ने पीएफएमस (पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम) से भी किसानों को भुगतान करने की व्यवस्था शुरू की है। इसको भी संचालित किया जा रहा है। अब तक लगभग दर्जन भर से अधिक किसानों को पीएफएमएस के माध्यम से भुगतान किया जा चुका है। संभागीय खाद्य नियंत्रक केके सिंह ने बताया कि तय समय में लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अजीत कुमार त्रिपाठी ने बताया कि धान की खरीद 29 फरवरी तक चलेगी। सभी केंद्रों की एवं वहां पर उपलब्ध सुविधाओं की जांच की जा रही है। अधिकतर जगहों पर कोई समस्या नहीं है। यदि कहीं कोई समस्या है तो उसे दूर किया जा रहा है।