फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

कैलाश मानसरोवर भारत का हिस्साः देवरहा बाबा हंस

Tue, 19 Nov 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। देवरहा हंस बाबा ने कैलाश मानसरोवर पर चीन के दावे को बेबुनियाद बताते हुए उसे भारत का ही हिस्सा माना है। बोले, इस पर भारत का दावा बना रहेगा। जहां तक रामजन्म भूमि की बात है तो वह सदैव अयोध्या में थी, है और रहेगी। जिसके बारे में सुप्रीम कोर्ट से अब निर्णय भी मिल चुका है।
विज्ञापन

सोमवार को महुवारी स्थित आश्रम पर अपने विचार प्रकट करते हुए देवरहा हंस बाबा ने कहा कि चीन आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा है। अमेरिका सीरिया में उलझा हुआ है। भारत आध्यात्मिक शक्तियों के बल पर आगे बढ़ रहा है। बोले, देश के बारे में योगीराज देवरहा बाबा की भविष्यवाणी निरंतर सत्य बन रही है। उन्होंने विश्व की सभी हलचलों पर विचार रखे। कहा कि 2013 में अशोक सिंघल आए थे और अयोध्या के बारे में मेरे स्पष्ट विचार सुने थे। कोई भी आध्यात्मिक शक्ति सत्य से संचालित होती है इसलिए, यदि देवरहा बाबा के सत्य वाक्यों पर विचार करें तो उन्होंने यह भी कहा कि गौ- हत्या बंद करो समस्याएं हल हो जाएगी। कहा कि बिहार में मोहन भागवत मिले थे और राम मंदिर के बारे में चर्चा किए थे। उस समय भी कहा था कि राम मंदिर का अपना सत्य है।जिसे स्वीकार करना पड़ेगा। कहा कि आध्यात्मिक शक्तियों के बल पर भारत की राजनीति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदल रही है। कोई भी शक्ति भारत के अदृश्य आध्यात्मिक शक्ति को गलत तरीके से रोकने में सदैव असफल रहेगी। धर्म सदैव मानवीय और मनुष्य के विकास करने के लिए काम करता है।कहा कि रूढ़ियों से देश नही बढ़ता.है।कहा कि आध्यात्मिक शक्ति भारत में सदैव से संचालित रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed