{"_id":"5dd19ad38ebc3e54bb6a386b","slug":"mrz-news-mirzapur-news-vns4948588175","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाश पर्व पर धूमधाम से गुरु नानक देव की निकाली शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाश पर्व पर धूमधाम से गुरु नानक देव की निकाली शोभा यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। गुरुनानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व पर रविवार को नगर में शोभा यात्रा निकाली गई। रतनगंज गुरुद्वारा से निकले शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे। शोभा यात्रा से पूर्व सुबह दस बजे से 11 बजे तक कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरु का अटूट लंगर चला।
दोपहर में शोभा यात्रा गुरुद्वारे से निकलकर डंकीनगंज, बेलतर, वासलीगंज, घंटाघर, बसनई बाजार, त्रिमुहानी, नारघाट, मुसफ्फरगंज, लालडिग्गी, गणेशगंज के रास्ते पुन: गुरुद्वारा पहुंची। शोभा यात्रा के दौरान सबसे आगे गुरुजी का निशान साहेब लेेकर सरदार हरबंश सिंह चल रहे थे। उनके पीछे बैंड बाजा की धुन पर लोग शस्त्र प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान करतब देख लोग दांतो तले अंगुलियां दबाने को विवश रहे। सिक्ख समाज की ओर से किए जा रहे कीर्तन और भजन से नगर की सड़के भक्तिमय बना रहा। पंज प्यारे और गुरु ग्रंथ की सवारी सराही गई। उनके पीछे सिक्ख समाज की महिलाएं कीर्तन करते चल रही थीं। गुरु नानक गर्ल्स इंटर कालेज व गुरु नानक इंटर कालेज के बच्चे अपना-अपना करतब दिखलाते चल रहे थे। शोभा यात्रा का संचालन गुरुद्वारा गुरु सभा के प्रबंधक हरदीप सिंह खुराना, व खजांची हरभजन सिंह सरना कर रहे थे। इस दौरान धर्मपाल सिंह सरना, चरनजीत सिंह सोखी, अमरीक सिंह मोंगा, जगजीत सिंह डंग, जसवंत सिंह सरना, इंदरप्रीत सिंह, बलबीर सिंह सरना आदि शामिल रहे।
प्रेम क्लब सोसाईटी की ओर से सिक्खों के प्रथम गुरु नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व पर रविवार को नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर के विभिन्न मार्ग से गुजरे लोगों ने सर्वधर्म एकता का दिया संदेश दिया। इस मौके पर अध्यक्ष त्रिभुवन नाथ कसेरा, गोपाल कसेरा, सीताराम, शिव कुमार कसेरा, राकेश, ओमप्रकाश कसेरा, अजय कसेरा आदि मौजूद रहे।