{"_id":"5dcda7038ebc3e54a3532da7","slug":"mrz-news-mirzapur-news-vns4942289116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी लेकर फोटो फेसबुक पर डाली, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी लेकर फोटो फेसबुक पर डाली, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुस कर छात्रा के साथ जबरन सेल्फी लेकर फोटो फेसबुक पर लगाने और रास्ते में अश्लील हरकत करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे बुधवार को गिरफ्तार किया।
क्षेत्र की एक गांव निवासी 19 वर्षीय छात्रा प्रयागराज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। चार दिन पूर्व पड़ोस के गांव का एक युवक उसके घर में घुस गया। जबरदस्ती सेल्फी ली और फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। छात्रा ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर युवक पर रास्ते में अश्लील हरकत करने के साथ ही जबरदस्ती सेल्फी खींचकर फेसबुक पर पोस्ट करने का आरोप लगाया। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने थाना प्रभारी को कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस ने आरोपित मनीष कुमार विश्वकर्मा के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी छोटक यादव ने बताया कि छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।